बिहार के बिहटा में अवैध धन वसूली के आरोप में सिपाही चौकीदार समेत 4 होमगार्ड गिरफ्तार
पटना। पटना पुलिस ने बालू के अवैध उत्खनन की आड़ में अवैध कमाई करने के आरोप में होमगार्ड के 4 जवानों , थाना के ड्राइवर और एक चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में कैश और गाड़ियां जब्त की गई हैं ।इस बात की जानकारी पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने प्रेसवार्ता में दी है।
ये भी पढ़े-सांसद ने कहा- सत्ता में बने रहने के लिए दाऊद इब्राहिम से हाथ मिला सकते हैं नीतीश कुमार
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सबसे सक्रिय भूमिका चौकीदार राहुल कुमार की थी जो बालू माफियाओं से पैसे की अवैध वसूली में लगा हुआ था। गिरफ्तार राहुल कुमार से एक स्कार्पियो सहित लाखों नगर रुपए भी बरामद की गई। इसके अलावा अवैध वसूली के खेल में लाइन होटल वाले समेत के दूसरे लोग भी शामिल थे और उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस ने आर्थिक अपराध इकाई के सहयोग से सभी गिरफ्तार लोगों और की संपत्ति की जांच करने की पहल भी शुरू की है।
पटना एसएसपी की विशेष टीम की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। हालांकि पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि बिहटा थाना में चौकीदार राहुल कुमार की तूती बोलती थी, जो मुंशी का भी काम करता था। देखते देखते ही अरबों का मालिक चौकीदार राहुल कुमार बन चुका है। बिहटा थाना के तत्कालीन कई थानाध्यक्ष के बदौलत पर ही राहुल कुमार का सिक्का चलता था। पकड़े गए चोकीदार सह मुंशी राहुल कुमार की आर्थिक अपराध इकाई की ओर से कार्रवाई की जा रही है। चौकीदार राहुल कुमार की अचंल व संपत्ति की जांच होगी

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद