गोवा के सभी 40 सीटों पर आज मतदान , 301 उम्मीदवार है मैदान
नई दिल्ली: आज गोवा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य की सभी 40 सीटों पर वोटिंग हो रही। जबकि 14 मार्च को मतों की गिनती होगी और चुनावी नतीजे आएंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
गोवा सरकार ने मतदान दिवस होने के मद्देनजर 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। गोवा के 40 विधानसभा सीट के लिए
में है। इसके लिए 1722 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इस बार गोवा का विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने वाला है। गोवा में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से है। राज्य में टीएमसी पहली बार किस्मत आजमा रही है।
ये भी पढ़े-पंजाब में बीजेपी प्रत्याशी की कार पर हमला, प्रत्याशी घायल
इसके साथ ही शिवसेना और एनसीपी भी चुनावी मैदान में है। राज्य में कांग्रेस गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में है। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने गठबंधन किया है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद