Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    गोवा में पर्यावरण प्रदूषण और घटती बेरोजगारी को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा।



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / कविता चौधरी 

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब के साथ गोवा में भी चुनावी बिगुल बज चूका चुका है। हर बार की तरह इस बार फिर गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोटिंग होनी है। और दुसरे  राज्यों के साथ यहां भी 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।


    आने वाले  विधानसभा चुनावों के देखते हुए गोवा में अलग-अलग राजनीतिक दलों चुनावी  मैदान में उतर चुके है । और आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को गोवा में नुवेम और नावेलिम विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं के साथ सेंट क्रूज़ और कुम्भरजुआ में नागरिकों से संपर्क करने के साथ पणजी में डोर टू डोर कैंपेन किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने अपने संबोधनों में गोवा में पर्यावरण प्रदूषण और घटती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा।


    ये भी पढ़े-मुजफ्फरपुर सकरा क्षेत्र में कई दिनों से बिजली गुल, लोगों का फूटा गुस्सा, मोदी और नीतीश का पुतला फूंका


    प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दिवंगत इरिन बैरोस के घर जाकर शोक संवेदना भी व्यक्त की। वहीं, नुवेम में उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए की।


    यहां देखिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का पूरा संबोधन-



    आपको बता दें 40 सीटों वाले गोवा की विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 में हुआ था। कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वो सरकार नहीं बना सकी। बीजेपी ने 13 सीटें जीतीं और वो एमजीपी, जीएफपी व दो निर्दलीय विधायकों के सहारे सरकार बनाने में सफल रही। मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री बने, लेकिन 17 मार्च 2019 को मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद डॉ. प्रमोद सावंत को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। 

    ये भी पढ़े-बैर तोड़ने गयी बच्ची के सर पर सनकी आदमी ने किया हसुये से बच्चा हुआ घायल

    2017 विधानसभा चुनाव का हाल

    कुल सीट- 40 

    बीजेपी- 13

    कांग्रेस- 17

    अन्य- 10

    स आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728