Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर सकरा क्षेत्र में कई दिनों से बिजली गुल, लोगों का फूटा गुस्सा, मोदी और नीतीश का पुतला फूंका




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    We News 24» रिपोर्टिंग   / उमाशंकर गिरी  

    मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सकरा के सरमस्तपुर ,सोनवर्षा, गौरिहार, पैगम्बर पुर में अनियमित, बिजली आपूर्ति, जर्जर व जगह-जगह पर लटके तार, मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी को उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर सरमस्तपुर स्थिर आइसा प्रखंड कार्यालय पर आक्रोशित ग्रामीणों  ने मोदी और नीतीश का पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


    ये भी पढ़े-बैर तोड़ने गयी बच्ची के सर पर सनकी आदमी ने किया हसुये से बच्चा हुआ घायल


    पुतला दहन के बाद एक सभा का आयोजन किया। सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले व आइसा नेता रौशन कुमार ने कहा कि आये दिन बिजली विभाग की लापरवाही दिनों पर दिन बढ़ते जा रही है। यहां तक की बिजली विभाग फोन रिसिभ करना उचित नही समझते। 


    ये भी पढ़े-आज से खुल गए दिल्ली के स्कूल-कॉलेज और जिम ,नाईट कर्फ्यू अभी भी जारी


    जर्जर तार के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है, फिर भी बिजली विभाग सुधरने का नाम नही ले रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार नही लाता है तो एक बड़े आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा । 

    मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के मोजामिल, इरशाद, अली, धर्मेंद्र, सुभाष, विक्की, आदित्य, राहुल, बबलू एवं आदि लोग उपस्थित थे। 

    इस आर्टिकल को शेयर करे 


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728