मुजफ्फरपुर ,नगर निगम के तहत स्वनिधि महोत्सव स्वावलंबी रेहड़ी उत्सव आयोजन किया गया।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पावर हाउस चौक स्थित परिषद पहुंचे जहां भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुजफ्फरपुर क्लब में स्वनिधि महोत्सव स्वावलंबी रेहड़ी उत्सव आयोजन किया गया ।जहां उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों को व्यापार के लिए ऋण पीएम कोषांग से तीन किस्त में दीया जाना है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी प्रणव कुमार के द्वारा अंग वस्त्र और बूके देकर
यह भी पढ़े-गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पिने से 19 लोगों की मौत
सम्मानित किया गया। मंत्री तार किशोर प्रसाद ने नियुक्ति पत्र भी बांटा गया साथ ही स्वनिधि स्वावलंबी रेहड़ी रोजगार को लेकर प्रमाण पत्र भी दिया गया। वही राजद के कुढ़नी विधायक अनिल साहनी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि इन गरीबों को जो तीन किस्त दिया जाता है पहला -10 हजार 20 हजार तीसरी 50 हजार किस्त दिया जाता है उसमें 10 हजार राशि का ब्याज फ्री कर दिया जाए। इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। वही खनन मंत्री जनक राम ने मीडिया के सामने से भागते नजर आए।
इस मौके पर उपस्थित खनन विभाग मंत्री जनक राम , जिला अधिकारी प्रणव कुमार , डीडीसी सह नगर आयुक्त आशुतोष द्विवेदी , एसएसपी जयंत कांत , विधानसभा जिला पार्षद दिनेश सिंह , राष्ट्रीय जनता दल के विधायक अनिल साहनी , कुढ़नी के पूर्व विधायक केदार गुप्ता , सुरेश कुमार , पूर्व डिप्टी मेयर विवेक रंजन , विधायक विजेंद्र चौधरी , पूर्व विधायक बेबी कुमारी , एवं सभी नेता गण अधिकारी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद