छिंदवाड़ाआकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत
छिंदवाड़ा: - मोहखेड तहसील के ग्राम पटनिया में बारिश से बचने के लिए खेत में पेड़ के नीचे खड़े पति पत्नी आकाशीय बिजली से झुलस गए जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में गम का माहौल है दरअसल सावरी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पटनिया निवासी अटल चंद्रवंशी (45) अपनी पत्नी अनिता चंद्रवंशी (40) के साथ आज अपने खेत में दवा छिड़काव करने गए थे तभी अचानक मौसम बन गया और तेज बारिश होने लगी इसके बाद वह खेत में लगे एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए इस दौरान जमकर गर्जना हुई और अचानक बिजली पेड़ के ऊपर गिर गई जिससे पेड़ के नीचे खड़े दोनों पति-पत्नी बुरी तरह से आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उन्होंने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़े-मुजफ्फर पुलिस की बर्बरता छापेमारी करने गई टीम ने महिलाओं और बच्चों पर लाठियां बरसाईं.
आसपास के किसानों ने दी सूचना
बिजली गिरने की घटना के तुरंत बाद आसपास खेतों में मौजूद कुछ किसान अटल चंद्रवंशी के खेत पहुंचे जहां उन्होंने दोनों पति पत्नी को पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया तत्काल उन्होंने अन्य लोगों को सूचना दी लोगों ने जब मौके पर जाकर देखा तो उनकी सांसें थम चुकी है।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल देखा जा रहा है क्योंकि एक साथ एक ही परिवार के दो लोगों की मौत होने से लोग सदमे में है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद