मुजफ्फर पुलिस की बर्बरता छापेमारी करने गई टीम ने महिलाओं और बच्चों पर लाठियां बरसाईं.
मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर सकरा पुलिस की बर्बरता पूर्वक कार्रवाई देखने को मिली है । दरअसल मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी की है।
ये ही पढ़े-बढ़ती महंगाई को लेकर सीतामढ़ी युवा कोंग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया
जहां दो बच्चों के बीच मारपीट के विवाद के बाद एक पक्ष के घर छापेमारी करने पहुंची सकरा थाना की पुलिस ने घर के महिलाओं, बुज़ुर्ग ,और बच्चों पर बर्बरता पूर्वक बरसाये डंडे वहीं पुलिस की इस कार्रवाई में तकरीबन आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे है .
वही मामले में पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि 2 बच्चों के मामूली विवाद के बाद एकतरफा कार्रवाई करते हुए सकरा थाना की पुलिस देर रात छापेमारी करने पहुंची वही छापेमारी के दौरान घर में महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों के ऊपर बिना कारण पुलिस ने डंडे बरसाए जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद