मुजफ्फरपुर में तीसरे मंजिल से गिरकर संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत
मुजफ्फरपुर :- जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित बीबी कॉलेजिएट गली में देर रात तीसरे मंजिल से गिरकर एक विवाहिता की मौत हो गयी। वह जब नीचे गिरी तो उसके गले का मंगलसूत्र टूटकर वहीं पर पड़ा हुआ था। मृत महिला की पहचान वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के इसमाइलपुर निवासी जितेंद्र ठाकुर की पत्नी ललीता देवी उर्फ अनामिका देवी (24) के रूप में हुई है। वे पीजी पार्ट वन आर डी एस काॅलेज की छात्रा थी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर टाउन थाना के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई। पीड़िता के सिर और मुंह से काफी खून निकला हुआ था। एक डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई गई। लेकिन, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़े- दिल्ली में फीर हुआ शर्मनाक घटना ,चलती गाड़ी में नाबालिग से गैंगरेप
फॉर्म भरने आयी थी महिला
उसके परिजनाें ने बताया कि वह पी जी पार्ट वन का फाॅर्म भरने के लिये अपने पति जितेंद्र ठाकुर के साथ मुजफ्फरपुर आई थी। जितेंद्र उसे किराये के माकान में रख कर इमलीचट्टी स्थित एक माॅल में काम करने चला गया। वह काम कर के माॅल से ही अपने वैशाली स्थित अपने घर चला गया। जितेंद्र का मोबाइल नंबर शाम से लगतार स्विच ऑफ बता रहा है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही उसके मायके व ससुराल पक्ष के कई लाेग माैके पर पहुंच गए। देवर मिथलेश कुमार ने बताया कि फाेन पर सूचना मिला है कि भाभी के अचानक तबियत खराब हाे गई है। जल्दी रूम पर आओ। यहां पहुंचे तो उन्हें मृत पाया। उनके नाक, कान से काफी खुन निकला हुआ था।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में एक युवक की गला रेतकर हत्या
पुलिस सभी एंगल पर कर रही जांच
मृत महिला के पिता सरैया थाना के जैतपुर ओपी क्षेत्र के रेवा राेड पाेखरैड़ा निवासी जियालाल ठाकुर ने बताया कि बेटी के छत से कुद कर खुदकुशी करने की सूचना मिला। जिसके बाद वह माैके पर पहुंच गये थे। घटना कैसे हुई है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी प्रकार का विवाद भी नहीं था। इधर, सब इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। वैसे पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। उसके पति से पूछताछ करने की कवायद की जा रही है।
इस आर्टिकल को शेयर करे .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद