Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार के सीतामढ़ी में कारगिल विजय दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

             

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता



    सीतामढ़ी: वेटरन्स ऑल इंडिया (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन सीतामढी़) द्वारा कारगिल युद्ध में सीतामढ़ी जिले के निवासी कारगिल बलिदानी मेजर चंद्रभूषण द्विवेदी समेत पूरे भारतवर्ष में कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि स्वरुप सीतामढ़ी जिले में दिनांक 24.07.2022 रविवार को सुबह 06:30 बजे बाजार समिति मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है।


     संरक्षक डॉ प्रतिमा आनंद ने बताया आयोजन में गाने बाजे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता, जय हिंद, वंदे मातरम के जयकारों के साथ सभी पैदल मार्च करेंगे, जिसमें स्थानीय सैनिक, पूर्व सैनिक, SSB के अधिकारी एवं जवान,पुलिस प्रशासन, महिला - पुरुष, युवा समाजसेवी, शिक्षाविद, चिकित्सक स्कूल कॉलेज के स्थानीय बच्चे शामिल होंगे, संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया प्रभात फेरी बाजार समिति मंदिर प्रांगण से आजाद चौक होते हुए मेहसौल चौक से कारगिल चौक पर निर्मित कारगिल द्वार पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समापन किया जाएगा। 


    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्धाटन कर्ता जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी होंगे। संगठन के अध्यक्ष रामबाबू महतो ने मिडिया के माध्यम से समस्त जिला वासियों से अपील किया की उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर हम सभी सैनिक पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों का अफजाई करें और बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।





    इस आर्टिकल को शेयर करे .
                    

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728