मुजफ्फरपुर में मोबाईल छिनतई करने बाले युवक की जमकर पिटाई।
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / उमाशंकर गिरी
मुजफ्फरपुर: में लोगों ने एक मोबाइल छीनने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी । युवक लोगों के पैर पकड़ छोड़ देने की गुहार लगाता रहा पर लोग इतने आक्रोशित थे कि उसे पीटते ही जा रहे थे । इसी बीच युवक किसी तरह मौका देख भागने में कामयाब रहा ।
यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर ,नगर निगम के तहत स्वनिधि महोत्सव स्वावलंबी रेहड़ी उत्सव आयोजन किया गया।
युवक ने एक महिला से उसका फोन छीना था और भागने का प्रयास कर रहा था । इसी दौरान वो भीड़ के हत्थे चढ़ गया । मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित जुरन छपरा रोड के जिला परिषद मार्केट के पास की है ।
यह भी पढ़े-गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पिने से 19 लोगों की मौत
दरअसल , महिला सोनपती देवी अपने बच्चे को दिखाने के लिए डॉक्टर के पास आई थी । सोनपती देवी के अनुसार , वो डॉक्टर के पास जा रही थी तभी आरोपी युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागने लगा । महिला ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने युवक को दौड़कर पकड़ लिया । इसके बाइ उसकी पिटाई शुरू कर दी गई ।हालांकि कि पिटाई के दौरान युवक किसी तरह मौके से फरार हो गया । लोगों ने उसका पीछा भी किया , लेकिन वह पकड़ में नहीं आया .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद