Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर के माधौल गाँव मे सी आर पी एफ के शहीद भूपेंद्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।निकाला गया मशाल जुलूस।

     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  उमाशंकर गिरी


    मुजफ्फरपुर: जिले के मधौल गाँव में सी आर पी एफ के शहीद भूपेंद्र सिंह को दी गई श्रद्धांजलि । शहादत के आठ साल बाद ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर दिया अमर शहीद को सम्मान । राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा की कारगिल में हमारे बहुत सैनिक शहीद हुए थे और लड़ाई युवा सैनिकों ने जीती थी । आज वही उस समय के युवा सैनिक आज उच्च पदों पर हैं जो अग्निवीर को ला रहे हैं । मुजफ्फरपुर के मनियारी माधौल निवासी अमर शहीद भूपेंद्र सिंह को आज उनके आठवें शहादत दिवस पर ग्रामीणों ने याद किया । मशाल जलाकर शहीद की प्रतिमा पर समर्पित किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने अग्निवीर पर खूब बोला । विवेक ठाकुर यहां तक बोल गए की कारगिल की लड़ाई उस समय के युवा सैनिकों ने जीती थी ।

    ये भी पढ़े:- मनियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

     युवा जल्दी से पहाड़ पर चढ़ जाते थे और उन्ही के कारण जीत मिली । आज हमारा समाज बदल रहा है और नेवी में लड़कियों ने अग्निवीर के माध्यम से असाधारण तरीके से फॉर्म भरा है । आज बिहार की एक बेटी देश की लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनी है । इस अवसर पर सहायक कमांडेंट सी आर पी एफ अमृत कुमार सिंह ने बताया की आज ग्रामीणों ने जो शहीद की शहादत को याद करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है उसे मैं नमन करता हूं । इस तरह के कार्यक्रम को देखकर हमलेगों को एक नई ऊर्जा मिलती है और हमे लगता है की हम अपनो के बीच आ गए हैं । इस अवसर पर मुजफ्फरपुर के पूर्वी डीएसपी मनोज पांडे ने बताया की आज सभी माता पिता चाहते हैं की उनका लड़का लेफ्टिनेंट और कर्नल बने । यह फल खाने की बात होती है । पर आज इस शहीद के शहादत दिवस पर जो कार्यक्रम किया गया है । यह समाज के जड़ को सींचने का काम करती है । और मैं कार्यक्रम के आयोजक और ग्रामीणों को भी नमन करता हूं ।

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 
    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728