सीतामढ़ी :चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी के बेटे ने जीते हुए पार्षद के समर्थक को गोली मारकर हत्या कर दी.

We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी शहर के पुनौरा थाना क्षेत्र से आ रही है जहां चुनाव परिणाम में हार मिलने के बाद बौखलाए प्रत्याशी बबीता कुमारी के पुत्र करण कुमार ने नवनिर्वाचित वार्ड 3 पार्षद के समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक गौतम कुमार शहर के वार्ड 3 निवासी कृष्ण चंद्रवंशी का पुत्र था। चर्चा है कि वह नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शबनम कुमारी का समर्थक था जिसके कारण उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़े-
मृतक गौतम के स्वजनों के मुताबिक, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शबनम कुमारी के विजय जुलूस निकालने के कुछ देर बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के तुरंत बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि इन दोनों के बीच पहले से जमीन का विवाद भी चल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद