सांप गले में डाल कर करतब दिखाने लगा शराबी ,सांप डसने से शराबी की मौत
उत्तर प्रदेश : के रामपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है दरअसल शराब के नशे में एक शख्स ने एक सांप पकड़ लिया और सांप से खेलने लगा उसे पता ही नहीं चला कि कब उस सांप ने उसे डस लिया और जब हालत बिगड़ी तो बेहोश होकर गिर पड़ा अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई .जानकारी के मुताबिक घटना रामपुर के टांडा क्षेत्र के सैद नगर कॉलोनी की है .यहां के रहने वाले जागन सिंह को जंगल में एक सांप दिखा तो वो उठा लाया सर्दी की वजह से सांप ऐठा हुआ था .
यह भी पढ़े-
इसलिए सांप ने कोई हरकत नहीं की जगन सांप को जेब में डाल कर मोहल्ले में ले आया मोहल्ले के लोगों के मुताबिक जागन सिंह ने नशे की हालत में सांप के साथ खेल रहा था . जागन सांप को कभी गले में लपेट तथा तो कभी जैकेट के जेब में रख लेता कहा जा रहा है कि सांप को जब गर्माहट मिली तो उसने जागन को डस लिया .
यह भी पढ़े-
लेकिन नशे की वजह से उसे इसका एहसास नहीं हुआ और वह उसके साथ खेलता रहा जागन कभी सांप को गले में डाल लेता तो कभी जेब में डाल लेता इसी दौरान जागरण की वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दी . सांप को देखने भीड़ लग गई बताया जा रहा है कि जब सांप काटने से जागन की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने सांप को मार कर फेंक दिया . देर शाम उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और उसका परिवार जब तक जागन को लेकर अस्पताल जा रहा तह तभी रास्ते में ही जागन की मौत हो गई .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद