गंगा नदी में डूबी नाव, 7 लोग लापता, तलाश जारी, 14 लोग सवार थे.

We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
मनेर:- मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला गंगा घाट पर शुक्रवार को बड़ा नाव हादसा हुआ है। घास लदी हुई नाव गंगा में डूब गयी। बताया जाता है कि नाव में 14 लोग सवार थे। 7 लोग नाव डूबने के बाद से लापता हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े-
अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। डूबे हुए लोगों की परिवार की सूचना मिलते ही परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना की पुलिस और NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। मनेर थाना के सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण सिंह ने बताया कि महावीर टोला में एक नाव हादसा हुई है, जिसमें कुल 14 लोग सवार थे। जिसमें 7 मजदूर तैर कर बाहर निकल गए। बाकी 7 लोग नदी में डूब गए हैं। 7 मजदूर की पहचान मनेर थाना के ब्रह्मचारी के निवासी हैं। जिसकी तलाश की जा रही हैं। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गयी है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद