सिमडेगा कोलेबिरा में प्रेम प्रसंग के चलते फौजी पति ने पत्नी को मारी गोली
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / स्थानीय संवाददाता
सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा प्रखंड में स्थित लसिया कोम्बाकेरा गांव में मध्यरात्रि में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दीI मृतक की पहचान कोलेबिरा थाना क्षेत्र की साहपुर कोम्बाकेरा निवासी किरण देवी के रूप में हुई है। महिला के पति सुरेंद्र महतो थल सेना में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़े-
सबके सामने बदमाशों ने महिला को मारी गोली
पुलिस के मुताबिक, महिला को दो गोली सिर में मारी गई थी जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के समय घर में महिला के अलावा उसके मामा, मामा का बेटा व महिला के 4 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल सोये हुए थे। इसी क्रम में चार अपराधी घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। शोर सुनकर घर के सभी अन्य सदस्य भी जग गए। इसी क्रम में अपराधी महिला के पास पहुंचे और सिर में गोली मार दी। घटना को स्वजनों ने भी अपनी आंखो से देखा।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। इसके बाद स्वजनों ने इसकी जानकारी थाना को दी।
पति सुरेंद्र महतो पर शक की सुई
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।वहीं घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए। परिजनों को शक है कि किरण देवी के इधर स्वजनों ने घटना के पीछे महिला के पति सुरेंद्र महतो पर शक व्यक्त किया है। मृतका के मामा गणेश महतो ने बताया कि किरण के पति सुरेन्द्र का जलडेगा थाना क्षेत्र के सिलिंगा गांव निवासी किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस कर रही लव ट्रांयगल की जांच
युवती को समझाने के लिए मृतका के मामा गणेश महतो, मृतक किरण देवी का भाई अखिल महतो आदि गए थे। शायद यही सुरेंद्र को नागवार गुजरा होगा, जिसकी परिणीति के रूप में महिला की हत्या की गई। वैसे पूरे मामले पर पुलिस अभी कुछ कहने से इंकार कर रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद