Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लिट्रा पब्लिक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता बृजेंद्र काला, बच्चों को सिखाए एक्टिंग के गुर

    लिट्रा पब्लिक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता बृजेंद्र काला, बच्चों को सिखाए एक्टिंग के गुर


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / कुंदन कुमार  

    पटना, बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता वृजेन्द्र काला ने लिट्रा पब्लिक स्कूल के छात्रों को अभिनय के गुर सिखाये। वृजेन्द्र काला ने राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित लिट्रा पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। वृजेन्द्र काला ने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल कूद और सांस्कृतिक गतिविधि भी जरूरी है। कला के क्षेत्र में छात्रों के लिए अपार संभावनाएं हैं।  किसी भी क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए जरूरी है कि हम कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ें। जब हम अपनी रुचि के अनुसार अपना रोजगार चुनते हैं तो उस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।


    यह भी पढ़े-

    दिल्ली छतरपुर हनुमान चालीसा पाठ ने लिया विशाल रूप, 40 से शुरू हुई श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंची

    दिल्ली छतरपुर हनुमान चालीसा पाठ ने लिया विशाल रूप, 40 से शुरू हुई श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंची

     


    उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी छात्र के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को हिस्सा लेना चाहिए। अकादमिक शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को सह शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी करना शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे छात्रों में सामाजिकता, नेतृत्व गुण, सामाजिक उपयोगिता, सहनशीलता की भावनाएं विकसित होती हैं और बालक का सर्वांगीण विकास होता है।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    झारखंड में आवारा हाथी ने मचाया उत्पात , 12 दिनों में पांच जिलों के 16 लोगों को कुचल कर मार डाला।

       

    लिट्रा पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ममता मेहरोत्रा ने कहा कि उनके स्कूल में सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जाती है, जिससे सभी छात्र अपने देश समाज की संस्कृति को समझे और उसे जीवन में उतारने के लिए प्रेरित हो सके।सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से छात्रों को काफी लाभ मिलता है।सांस्कृतिक गतिविधि से बच्चों में संस्कृति के प्रति सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है, और बच्चों का सर्वागिण विकास होता है। शिक्षा संस्कारों के सृजन की आधारशिला होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

     वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728