Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    क्या आज दिल्ली को मिलेगा मेयर ? स्टैंडिंग कमेटी पर कब्जा करने में जुटी बीजेपी और आप


    क्या आज दिल्ली को मिलेगा मेयर ? स्टैंडिंग कमेटी पर कब्जा करने में जुटी बीजेपी और आप


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता  

    नई दिल्ली : दिल्ली में महापौर और उप महापौर चुनाव के बाद स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव भी आज होने हैं। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि छह पदों के लिए भाजपा ने जहां तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP, आप) ने चार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। ऐसे में महापौर के साथ ही उप महापौर पद और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए चुनाव होने की स्थिति में भाजपा और आप दोनों की तरफ से क्रॉस वोटिंग के आसार हैं।


    यह भी पढ़े-

    लिट्रा पब्लिक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता बृजेंद्र काला, बच्चों को सिखाए एक्टिंग के गुर

    लिट्रा पब्लिक स्कूल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता बृजेंद्र काला, बच्चों को सिखाए एक्टिंग के गुर


    सूत्रों का दावा है कि दोनों दलों के नेता एक-दूसरे दल के पार्षदों के संपर्क में हैं और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की कोशिश में भी जुटे हुए हैं। बुधवार को स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में अगर, भाजपा द्वारा उतारे गए तीनों प्रत्याशी सदन में जीत जाते हैं तो भाजपा स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाने की लड़ाई में आ जाएगी। अभी तक महापौर चुनाव कराने को लेकर चल रही खींचतान के पीछे भी स्थायी समिति ही वजह थी। भाजपा को यह आशंका थी कि महापौर का चुनाव हुआ तो आप का महापौर बनने के बाद हंगामे की वजह से स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव ही न हो। इससे स्थायी समिति के गठन का मामला लटक सकता है, इसलिए भाजपा के पार्षद बार-बार सदन में हंगामा कर रहे थे और बैठक स्थगित भी हो रही थी।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    दिल्ली छतरपुर हनुमान चालीसा पाठ ने लिया विशाल रूप, 40 से शुरू हुई श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंची


    स्थायी समिति निगम के वित्तीय निर्णय लेने के लिए सबसे मजबूत कमेटी होती है। अगर, 250 में से 134 सीट जीतने के बाद भी आप स्थायी समिति का चेयरमैन अपना नहीं बना पाई तो उसके लिए योजनाओं ओर नीतियों को लागू करना बहुत कठिन होगा, क्योंकि यही समिति है जो योजनाओं ओर परियोजनाओं से संबंधित निर्णय लेती है। ऐसे में भाजपा और आप इसपर कब्जे की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    झारखंड में आवारा हाथी ने मचाया उत्पात , 12 दिनों में पांच जिलों के 16 लोगों को कुचल कर मार डाला।

       


    स्थायी समिति में कब्जे के लिए चाहिए 10 वोट

    स्थायी समिति में 12 सदस्य तो 12 जोन से आते हैं, जबकि छह सदस्य सदन से चुनकर आते हैं। ऐसे में, स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए कुल 18 में दस सदस्य चाहिए। वर्तमान में भाजपा के पास पांच जोन में पूर्ण बहुमत है, जबकि नरेला जोन में बराबर का मुकाबला है और मध्य जोन में कांग्रेस ने समर्थन दिया तो यह जोन भी भाजपा जीत सकती है।


    ऐसे में जोन से भाजपा को सात सदस्य मिलने की उम्मीद हैं, जबकि तीन सदस्य भाजपा सदन से जिताना चाहती है। ऐसे में दस सदस्यों के साथ भाजपा स्थायी समिति पर कब्जा करना चाहती है। एल्डरमैन वार्ड समिति में अध्यक्ष से लेकर उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्य के लिए वोट कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निगम सदन में स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव में वोट देने का अधिकार नहीं है।



    सदन की तैयारियां पूरी

    महापौर चुनाव के लिए फिर से सदन की बैठक के लिए निगम की तैयारी पूरी हो गई है। सदन और सिविक सेंटर को फूलों से सजाया जा रहा है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। पार्षदों के वाहन को अधिकृत स्टीकर के माध्यम से ही निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में प्रवेश मिलेगा। साथ ही पूर्व की तरह कार्यकर्ताओं के लिए सिविक सेंटर के ए ब्लाक भूतल पर स्क्रीन लगाई गई है। कार्यकर्ता यहां से सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। सदन की बैठक चौथे तल पर निर्धारित है। हंगामे और किसी भी तरह की स्थिति पर नियंत्रण के लिए यहां दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल की भी तैनाती रहेगी। सदन के भीतर भी पर्याप्त संख्या में सिविल डिफेंस वालंटियर्स तैनात रहेंगे।


    अलग-अलग बूथों में होगा चुनाव

    निगम ने मतदान के लिए दो मतदान बूथ बनाए हैं। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी एवं स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई है।


    किसके पास हैं कितने सदस्य

    आम आदमी पार्टी

    134 व 1 निर्दलीय

    राज्यसभा सदस्य- 3

    विधायक- 13


    भाजपा- 104 व 1 निर्दलीय

    सांसद- 7

    विधायक- 1

    मनोनीत सदस्य- 10

    कांग्रेस- 9

    निर्दलीय- 1


    कौन लेंगे महापौर और उप महापौर की वोटिंग में हिस्सा

    250 निर्वाचित पार्षद

    सात लोकसभा सांसद

    तीन राज्यसभा सदस्य

    14 विधायक


    स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए केवल 250 निर्वाचित पार्षद ही मतदान करेंगे

    आप के महापौर और उप महापौर प्रत्याशी

    शैली ओबराय : ईस्ट पटेल नगर (वार्ड)

    आले मोहम्मद : चांदनी महल (वार्ड)

    भाजपा के महापौर व उप महापौर प्रत्याशी

    रेखा गुप्ता: शालीमार बाग

    बीकमल बांगड़ी : राम नगर

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728