Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    इजरायल का सीरिया पर हवाई हमला 15 लोगों की मौत


    इजरायल का सीरिया पर हवाई हमला 15 लोगों की मौत




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  /एजेंसी 


    दमिश्क, एपी। इजरायल ने रविवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमले किए हैं। हवाई हमलों में एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। सीरियाई राज्य मीडिया एजेंसी सना ने दमिश्क पुलिस कमांड में एक स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं।

    यह भी पढ़े-

    बिहटा में महाशिवरात्रि पर अति प्राचीन बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

    बिहटा में महाशिवरात्रि पर अति प्राचीन बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।


    दमिश्क के आसपास के क्षेत्रों को बनाया निशाना

    राजधानी दमिश्क में स्थानीय समयानुसार लगभग 12.30 बजे जोरदार विस्फोटों को सुना गया और मीडिया एजेंसी SANA ने बताया कि सीरियाई वायुसेना भी दमिश्क के आसपास हो रहे हमलों का जवाब देने में जुटी थी। दूसरी ओर इस्राइल की ओर से हमले पर तत्काल कोई बयान नहीं आया है। इजराइल अक्सर दमिश्क के आसपास के क्षेत्रों को ही निशाना बनाता है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सिमडेगा में शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, करंगागुड़ी शिवधाम में धार्मिक मेले का आयोजन


    सीरिया में भूकंप के दो हफ्ते बाद हमला

    बता दें कि तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी 7.8 तीव्रता के भूकंप के दो हफ्ते बाद किया गया पहला हमला है। दमिश्क पर इससे पहले हमला 2 जनवरी को हुआ था, जब सीरियाई सेना ने रिपोर्ट दी थी कि इजरायल की सेना ने सोमवार तड़के सीरिया की राजधानी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मिसाइलें दागीं, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    उद्धव ठाकरे को चुनाव आयोग का झटका, एकनाथ शिंदे गुट को मिला शिवसेना पार्टी का नाम और तीर धनुष


    सैकड़ों हमले कर चुका इजराइल

    इजराइल ने हाल के वर्षों में सीरिया के सरकार-नियंत्रित हिस्सों के अंदर सैकड़ों बार हवाई हमले किए हैं। इन सब के बावजूद इजराइल कभी भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं लेता है और न ही उन पर चर्चा करता है। हालांकि, इजराइल ने स्वीकार किया है कि वह लेबनान के हिजबुल्लाह जैसे ईरान-सहयोगी आतंकवादी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाता है, जिसने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद की सेना का समर्थन करने के लिए हजारों लड़ाकों को भेजा है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728