सिमडेगा जिले के केरसई में शादी समरोह में आये युवती से दुष्कर्म, आरोपित दुष्कर्मी को भेजा जेल
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / स्थानीय संवाददाता
सिमडेगा : जिले के केरसई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने जन पहचान के यहां शादी समारोह में आई युवती के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्मी आरोपी दिलीप मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार13 फरवरी को रात में 19 वर्षीय युवती शादी समारोह के लिए आई हुई थी। वह और लोगों के साथ सामूहिक डांस कर रही थी। इसी क्रम में वहां पे उसकी मुलाकात सर्पमुंडा निवासी दिलीप मिंज से हुई।
यह भी पढ़े-
,
दोनों साथ में नृत्य करने लगे। इसी क्रम में दिलीप मिंज ने उससे कहा कि उसकी बहन उसे बुला रही, इस तरह उसने उसे वहां से दूर ले गया। लड़की को अकेला पाकर दिलीप मिंज उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की द्वारा काफी विरोध करने पर भी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दिलीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
काफी समय बीतने के बाद लड़की के घऱवालों ने उसकी खोज -बीन शुरू की तो वह गांव के किनारे मिली। उसने अपने परिवार वालों को यह आपबीती सुनाई।
लड़की के परिवार वालों ने न्याय के लिए केरसई थाने में गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। युवती को की मेडिकल जांच के लिए सिमडेगा भेजा गया .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद