Simdega News:सिमडेगा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, हजारों महिलाओं ने लिया भाग
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सिमडेगा : शहर के कुंजनगर में हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं वार्षिक उत्सव 24 घंटे का हरिकीर्तन तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कुंजनगर में हनुमान मंदिर समिति द्वारा किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में बुधवार को गाजे बाजे के साथ भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई,
| तस्वीर वी न्यूज 24 |
यह भी पढ़े-
जिसमें महिलाएं व युवतियां गाँधी मैदान देवरहा बाबा आश्रम से शंख नदी का जल से भरा हुआ कलश लेकर शहर के प्रिंस चौक झुल्लन सिंह चौक ,महावीर चौक ,निचे बाजार ,रामजानकी मन्दिर होते हुए यात्रा वापस कुंजनगर में हनुमान मंदिर में पहुंची रास्ते में जय श्री राम जय हनुमान और बम-बम भोले के नारों से श्रद्धालुओं ने वातावरण को गुंजायमान रखा।
यह भी पढ़े-
हनुमान मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले धर्मिक कार्यक्रम में 24 घंटे का 21 मण्डली के द्वारा हरिकीर्तन एवं भंडारा साथ ही शिव पार्वती एवं राधा कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की जाएगी यात्रा में रामरेखा धाम के पूर्व बाबाउमाकांत प्रपंच , बजरंग कुमार राजक , राजू प्रसाद केसरी , बीरू यादव ,पंकज कुमार अग्रवाल गोलू कुमार आदि मौजूद रहे। .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद