महिला सिपाहियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन, डूबने से होने वाली मौतों को रोकने का प्रशिक्षण दिया गया।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:-बुधवार को श्री अरविंद पांडेय, पुलिस महानिदेशक सह नागरिक सुरक्षा आयुक्त, बिहार के तत्वाधान से नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान केंद्र, आनंदपुर बिहटा में आयोजित बिहार पुलिस बैच के महिला सिपाहियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन डूबने से होने वाली मौतों की रोकथाम पर प्रशिक्षण दिया गया।
इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा ने बताया कि, बिहार राज्य सदा से आपदाओं के लिए जाना जाता है। जैसे बाढ़ का आना, डूबने की प्रक्रिया, अत्यधिक वृष्टि होना, जलजमाव होना, नदियों के कटाव के होना, बांधों को टूटना, जनधन की हानि होना बिहार में डूबने की प्रक्रिया से मौत की कमी होने का विधि बताएं । खतरनाक घाटों के किनारे ना जाएं, और ना ही बच्चों को जाने दे। बच्चे को नदी, तालाब, तेज पानी में बहाव में, स्नान करने से रोके, बच्चे को पुल पुलिया ऊंचे टीले से पानी में कूदकर स्नान करने से रोके, यदि बहुत ही आवश्यक हो तो नदी के किनारे जाएं, परंतु नदी में उतरते समय गहराई का ध्यान रखें, यदि तैरना जानते हैं तभी नदी तालाब घाटों के किनारे जाएं .
यह भी पढ़े-
डूबते हुए व्यक्ति को धोती, साड़ी, रस्सि, बांस, की सहायता से बचाएं तथा तैरना नहीं जानते हैं तो पानी में ना जाएं, और सहायता के लिए पुकारे। गांव, शहर, मोहल्लों, में डूबने की घटनाएं होने पर आसपास के लोगों को एकत्रित होकर ऐसी दुखद घटना की चर्चा अवश्य करें, कि किस कारण से इस तरह की घटनाएं हुई हैं। और ऐसा क्या किया जाए कि इस तरह की घटना फिर कभी ना हो। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी कर्मिक सिपाही मंटू कुमार सिंह, सूरज कुमार सिन्हा, रमन कुमार, सिपाही कुमारी रागिनी, पूजा कुमारी, विजयलक्ष्मी, मनीषा कुमारी, अनुपम कुमार, मुकेश कुमार, विश्वजीत कुमार इत्यादि शामिल रहे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद