Bihta News:बिहटा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना : जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के कन्हौली गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल बताया जताया जा रहा है।मृतक युवक की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी शिवबालक राय का पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल युवक की पहचान हवरदाल कुमार के रूप में हुई है।इधर मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े-
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक बिहटा से बाइक से लौटकर दानापुर की ओर जा रहे थे तभी कन्हौली बाजार के पास सामने से आ रही है अज्ञात तेजरफ्तार वाहन ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हालांकि मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थोड़ी देर के लिए शव को रखकर सड़क जाम कर दिया था जिसके बाद बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के आश्वासन पर लोगों ने जाम को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़े-
घटना की पुष्टि करते हुए बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बिहटा – शिवाला मार्ग के कन्हौली बाजार के पास सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत हुई है और दूसरा जख्मी बताया गया है घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां आक्रोशित लोगों को समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद