Sitamarhi News: मोदी सरकार की गलत नीति से देश और जनता पर पड़ रहा है बुरा असर, कांग्रेस
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी : जिला के बेलसंड प्रखंड में तीन जगहों पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी बेलसंड के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस प्रभारी कमलेश कुमार सिंह जी के नेतृत्व में तीन नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पहला नुक्कड़ सभा आज अपराहन 3:00 बजे कोठी बाजार बेलसंड वार्ड 01 मैं किया गया । दूसरा नुक्कड़ सभा आज दिन के 4:30 बजे अपराहन रमुना बाजार बेलसंड वार्ड 7 में किया गया। तीसरा नुक्कड़ सभा बेलसंड प्रखंड के पचनोर पंचायत स्थित पचनोर बाजार पर अपराहन 5:30 पर किया गया।
यह भी पढ़े-
इस नुक्कड़ सभा में मोदी सरकार की गलत नीति के कारण देश और देश की जनता देश की अर्थव्यवस्था सभी पर बुरा असर डाल रही है इस पर चर्चा हुई वक्ताओं ने अपने संबोधन में अपने अपने विचार रखे कांग्रेस प्रखंड प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश में एक तरफ बेरोजगारी बढ़ गई है तो दूसरी तरफ महंगाई बढ़ रही है नगर इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है सरकार विरोधी दल के नेताओं पर फर्जी केस करके फसाने पर लगी हुई है
यह भी पढ़े-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो सदा देश हित में किसान मजदूर हित में सदा से आवाज उठाते आ रहे हैं उन पर भी फर्जी केस करके आनन-फानन में 2 साल की सजा और संसद की सदस्यता रद्द कर दिया प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा मोदी सरकार पूजी पतियों की पार्टी है पूजी पतियों की सरकार है इस सरकार में गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर अमीर होता जा रहा है मोदी सरकार में गरीबों के लिए ना कोई योजना है और ना ही गरीबों के लिए कोई चिंता है इसीलिए किसान मजदूर को 202 चम्मच4 के लोकसभा चुनाव में इस मोदी सरकार को उखाड़ फेंक कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए ताकि देश में अमन चैन खुशहाली फिर से कायम हो सके
आज के तीनों नुक्कड़ सभा में मुख्य रूप से है सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें कांग्रेश समन्वय समिति सदस्य अंजार उल हक तोहिद बिपिन झा भारत जोड़ो यात्रा के जिला कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार पांडे कांग्रेस महिला सेल के जिला अध्यक्ष उषा शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि भूषण कुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह भारत जोड़ो यात्रा के प्रखंड कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार देव नारायण प्रसाद जी प्रवीण झा जी विमलेश सिंह नागेंद्र मिश्र सतेंद्र मिश्रा राजीव गांधी पंचायतीऱाज संगठन जिला अध्यक्ष संजय कुमार पूर्व बेलसंड प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद सिंह वर्तमान नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष वैजनाथ प्रसाद सिंह जी महेश माझी। गया सिंह ।कामदेव झा तस्लीम अंसारी शमीम अंसारी रामदेव राय वैद्यनाथ शाह असद रजा राम सिंहासन सिंह बैजनाथ सिंह नरेश प्रसाद सिंह कामेश्वर प्रसाद आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हजारों ग्रामीण लोगों ने इस नुक्कड़ सभा में भाग लिया .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद