Bihta News:रमजान उल मुबारक का महीना मुसलमानों के लिए तोहफा:-हाफिज मो०आसिफ
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- राजधानी पटना से सटे बिहटा में डॉक्टर रेयाजुद्दीन के आवास पर चल रही 15 दिन की तरावीह मुकम्मल हुई, यहां नमाज ए तरावीह की शक्ल में एक कुरान मुकम्मल पढ़ा गया, इस दौरान लोगों ने हाफिज मो०आसिफ की गुलपोशी करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। इस मौके पर लोगों को तबर्रुक भी तक्सीम किया गया।
यह भी पढ़े-
हाफिज आसिफ ने अपने मुल्क में अमनो अमान व तरक्की के लिए दुआ कराई। साथ ही उन्होंने बताया कि इबादत का यह पाक महीना है इस पाक महीने में बरकत और रहमतों की बारिश होती है। रमजान रहमतों मगफिरत और अल्लाह की रजामंदी हासिल करने का महीना है,
यह भी पढ़े-
उन्होंने बताया कि रोजा रखना सिर्फ भूखे रहने का नाम नही है,बल्कि हर तरह की बुराइयों व गुनाहों से बचना भी जरूरी है।इस मौके पर मुर्तजा हुसैन,मोहम्मद बदरुद्दीन, शकील अहमद, शाहिद अनवर,शमीम अहमद,मोहम्मद राशिद, तस्लीम आरिफ, नसीर अहमद, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद मुस्तफा,मोहम्मद सगीर,मोहम्मद महमुद,सद्दाम हुसैन,मोहम्मद साहिद,मोहम्मद नदीम,मोहम्मद अकबर,मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद गुलाम रसूल, आदि लोगो के अलावा कई लोग उपस्थित थे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद