Sitamarhi News:-सीतामढी के रुनीसैदपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े ईंट चिमनी संचालक को गोली मार दी
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी:- इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी के रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां दिनदहाड़े ईट चिमनी के संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी है। बताया जा रहा है कि जख्मी चिमनी मालिक उमेश प्रसाद यादव सुबह में बढ़ेवा चौक पर सैलून में गए थे, वहां से घर लौटते के दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।
ये भी पढ़े-
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार अस्पताल पहुंचे हैं जहां तहकीकात चल रही है .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद