Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Uttarkashi News:उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्य धाम के लिए उत्तरकाशी से भरा गया गंगाजल

    Uttarkashi News:उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्य धाम के लिए उत्तरकाशी से भरा गया गंगाजल



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / भगवती प्रसाद नौटियाल 

    उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पांचवें धाम सैन्य धाम के लिए गंगाजल एकत्र करने का कार्य शुरू हो गया है। उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट से भी गंगाजल का कलश भरा गया, जिसे देहरादून के लिए रवाना किया गया है। उत्तराखंड की पवित्र नदियों के जल का उपयोग सैन्य धाम की अमर ज्योति के निर्माण किया जाना है।


    जानकारी के अनुसार राज्य की सभी प्रमुख नदियों से पवित्र जल एकत्र कर दो जुलाई को देहरादून में पहुंचाया जाना है। सभी नदियों का पवित्र जल सैन्य धाम के निर्माण कार्य में उपयोग किया जाएगा‌।जल कलश पर नदी व घाटों के नाम अंकित होंगे। उत्तरकाशी में पौराणिक मणिकर्णिका घाट पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के नेतृत्व में जिला सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने गंगाजल कलश भरा।


    यह भी पढ़े-

    आइये चलते हैं धर्म नगरी उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर ,यहां माता शक्ति के रूप में है  पितंग त्रिशूल ,दक्षिण की ओर झुका हुआ है शिवलिंग

    आइये चलते हैं धर्म नगरी उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर ,यहां माता शक्ति के रूप में है पितंग त्रिशूल ,दक्षिण की ओर झुका हुआ है शिवलिंग


    इस मौके पर सैन्य कल्याण के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का निर्माण देहरादून के गुनियाल गांव में चल रहा है। सैन्य धाम में तीन जुलाई को अमर जवान ज्योति का निर्माण शुरू किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों का पवित्र जल कलश के माध्यम से सैन्य धाम में पहुंचाया जाएगा। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728