Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Uttarkashi Road Accident:उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन में दबी तीन गाड़ियां, चार श्रद्धालुओं की मौत

    Uttarkashi Road Accident:उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के मलबे में दबी तीन गाड़ियां, चार श्रद्धालुओं की मौत


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / भगवती प्रसाद नौटियाल 

     उत्तरकाशी :- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र के गंगनानी में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के मलबे में तीन वाहन दब गए, जिससे उनमें सवार मध्य प्रदेश के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई. भटवाड़ी के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मिट्टी धसकने और बोल्डर गिरने से तीन यात्री वाहन मलबे के नीचे दब गए.



    Uttarkashi Road Accident:उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के मलबे में दबी तीन गाड़ियां, चार श्रद्धालुओं की मौत


    यह भी पढ़े-

    Wether Alert:- बारिश बन गयी काल ,बाढ़ के दहलीज पर खड़ी है दिल्ली ,पत्तों की तरह बिखर रहे हैं पुल ,कागज की नावों की तरह बह रही है गाड़ियां

    Wether Alert:- बारिश बन गयी काल ,बाढ़ के दहलीज पर खड़ी है दिल्ली ,पत्तों की तरह बिखर रहे हैं पुल ,कागज की नावों की तरह बह रही है गाड़ियां



    चतर सिंह चौहान के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं, इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय लोग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं. चौहान के अनुसार, घटना में मारे गए चार में से तीन श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि एक अन्य के शव को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. चारों मृतक मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं.

    Uttarkashi Road Accident:उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के मलबे में दबी तीन गाड़ियां, चार श्रद्धालुओं की मौत


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Wether Alert:- बारिश बन गयी काल , मंगलवार यानि आज भी अमरनाथ की यात्रा रद्द


    सड़क से मलबा हटाने का प्रयास जारी

    उपजिलाधिकारी के मुताबिक, घटना में दस अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चौहान के अनुसार, लगातार बारिश होने और पहाड़ी से मलबा एवं पत्थर आने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं. उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा राजमार्ग से मलबा हटाकर उस पर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

    Uttarkashi Road Accident:उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के मलबे में दबी तीन गाड़ियां, चार श्रद्धालुओं की मौत


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Wether Alert:- बारिश बन गयी काल ,हरियाणा-पंजाब में से



    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे की जद में आए तीन वाहनों में कुल 31 लोग सवार थे. उत्तरकाशी जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, भटवाडी से आगे कैप्टन ब्रिज, हेल्गूगाड, सुनगर, गंगनानी, सुक्खी नाला और हर्षिल के पास भूस्खलन से बाधित है.


    सीएम धामी ने जताया दुख

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, "उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिस कारण वाहन में सवार चार लोगों के हताहत एवं कुछ लोगों के घायल होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. जिला प्रशासन व SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को समुचित उपचार प्रदान किया जा रहा है."


    उन्होंने कहा, "ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं. समस्त देवतुल्य जनता से मेरा अनुरोध है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें." 

    ये भी देखे 

    .com/img/a/

        Jatoli Shiv Temple:-बेहद चमत्कारी है हिमाचल का यह शिव मंदिर, यहां पत्थरों को        थपथपाने से निकलती है डमरू की आवाज


    ये भी देखे -

    .com/img/a/

    आइये चलते हैं धर्म नगरी उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर ,यहां माता शक्ति के रूप में है पितंग त्रिशूल ,दक्षिण की ओर झुका हुआ है शिवलिंग


    यह भी देखे -

    .com/img/a/

    उत्तरकाशी के ऊँचे हरि पर्वत में बसी है कुटेटी देवी मंदिर में पिंड सवरूप माता काली लक्ष्मी और सरस्वती

     


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728