Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    West Bengal News:-कंप्यूटर के लिए तीन छात्रों ने मिलकर अपने ही स्कूल के छात्रों की हत्या कर दी.

      

    West Bengal News:-कंप्यूटर के लिए तीन छात्रों ने मिलकर अपने ही स्कूल के छात्रों की हत्या कर दी.

    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / सुजीत कुमार विश्वास 

    कोलकाता :-पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल तीन किशोरों ने पहले फिरौती के लिए अपने दोस्त का अपहरण किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक तालाब से शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है। 


    Recent




    क्या है मामला

    घटना नादिया जिले के कृष्णानगर के घुरनी इलाके की है। जहां रहने वाला 14 वर्षीय एक लड़का शुक्रवार से लापता था। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह लड़का दुकान से कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार को किशोर की मां के पास तीन लाख रुपए की फिरौती का फोन आया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। दरअसल महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी और वह आया का काम करती है। वह तीन लाख रुपए देने में समर्थ नहीं थी। जिसके चलते महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। 



    Recent


    दोस्तों ने ही अपहरण कर की हत्या

    जांच के दौरान पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा। ये तीनों किशोर उसी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी किशोरों ने बताया उन्हें वीडियो गेम्स खेलने के लिए कंप्यूटर चाहिए था। इसके लिए ही उन्होंने किशोर का अपहरण किया और उसकी मां को फोन कर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने बीती 25 अगस्त को किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी। 


    Recent

    हत्या से पहले अंतिम इच्छा भी पूरी की

    आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोर की हत्या करने से पहले उसकी अंतिम इच्छा भी पूरी की और उसे रसगुल्ले और कोल्ड ड्रिंक भी पिलाई। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को एक बोरे में भरकर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है। पुलिस का मानना है कि तीनों को फिरौती के लिए फोन करने के बाद एहसास हुआ कि गरीब मां फिरौती के तीन लाख नहीं दे पाएगी और किशोर को छोड़ने पर उन्हें पहचाने जाने का डर था, इसलिए तीनों ने किशोर की हत्या कर दी। बंगाल पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में आवेदन दिया है।  



    पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल तीन किशोरों ने पहले फिरौती के लिए अपने दोस्त का अपहरण किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक तालाब से शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .





    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728