Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार में घटाई गई हिंदू त्यौहार की छूटी, गिरिराज सिंह ने कहा बिहार में लागू हो सकता शरिया कानून भी लग सकता है

    बिहार में घटाई गई हिंदू त्यौहार की छूटी, गिरिराज सिंह ने कहा बिहार में लागू हो सकता शरिया कानून भी लग सकता है


    .com/img/a/




    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा 

    पटना :- बिहार में स्कूल की गाड़ियों को लेकर जाने को लेकर सहमति बाजी तेज हो गई है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस साल के शेष महीनों के लिए स्कूलों में छुट्टियां मना ली हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश सरकार को आड़े हाथ ले लिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा है कि कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए।



    बिहार सरकार के छुट्टियां घटाए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है।उन्होंने लिखा है कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए। और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए


    बिहार के सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन पर अवकाश नहीं

    राज्य के विद्यालयों में अब रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं रहेगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त को छुट्टी घोषित थी, जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सितंबर से दिसंबर तक विद्यालयों की छुट्टी की नई तिथि जारी की है। अभी से दिसंबर तक विभिन्न पर्व-त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थीं, जिसे घटाकर 11 कर दिया गया है।


    हाल के दिनों में राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सुधार के संबंध में कई निर्णय लेकर चर्चा में आए विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक तक के स्कूलों में छुट्टियों की नई तिथि जारी की गई है। दुर्गापूजा में स्कूलों में छह दिनों की छुट्टी थी, जिसे अब रविवार जोड़कर तीन दिनों का कर दिया गया है। पूर्व की घोषणा के अनुसार दिवाली से छठ पूजा तक 13 नवंबर से 21 नवंबर तक छुट्टी थी। अब दिवाली पर 12 नवंबर, चित्रगुप्त पूजा पर 15 नवंबर को तथा छठ पूजा पर 19 और 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी।


    विभाग ने कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में पहली से पांचवीं तक के लिए कम से कम 200 दिन तथा छठी से आठवीं तक की कक्षा के लिए कम से कम 220 दिनों के कार्य दिवस का प्रविधान है।


    रक्षाबंधन पर अब सरकारी छुट्टी गुरुवार को होगी

    रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार ने बुधवार की जगह गुरुवार को छुट्टी की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस आशय का संशोधित आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, काजीपुर, पटना के पत्र के अनुसार 30 अगस्त यानी बुधवार को रक्षाबंधन की छुट्टी पर सरकारी दफ्तरों के लिए प्रतिबंधित अवकाश घोषित था।


    अब यह सूचना दी गई है कि रक्षाबंधन 31 अगस्त यानी गुरुवार को है। प्रतिबंधित अवकाश 31 अगस्त, गुरुवार को रहेगा। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728