Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ का हुआ शुभारम्भ!

         

    वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ का हुआ शुभारम्भ!






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र रईस अहमद के साथ वशिष्ठ कुमार 

     

    पटना:- वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ का शुभारम्भ शनिवार को पटना स्थित पनास बेंक्वेट, सगुना मोड़ में हुआ‌। 'वेब मीडिया समिट 2023’ का विधिवत उद्घाटन बिहार के  सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा और मीडिया जगत के दिग्गजों   प्रो० (डा.) संजय द्विवेदी, आईआईएमसी के पूर्व महानिदेशक, ब्रजेश कुमार सिंह समूह संपादक, नेटवर्क 18 समूह, पंकज सिंह- संपादक, टीवी-9, 1सहित पत्रकारिता जगत के कई दिग्गजों  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । 

    वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ का हुआ शुभारम्भ!


    ये भी पढ़े- Delhi NCR News:- दिल्ली के संगम विहार में सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत


    बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने ‘वेब मीडिया समिट 2023’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्रामीण लोग वेब मीडिया के सबसे बड़े कंज्यूमर हैं। उनका भरोसा वेब मीडिया पर बना रहे, यह ध्यान रखे जाने की जरूरत है। सम्मिट के लिए प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन मुख्य अतिथियों ने किया।

    वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ का हुआ शुभारम्भ!



    वेब मीडिया समिट 2023’ के द्वितीय सत्र में “वेब मीडिया: दशा- दिशा और भविष्य” विषय पर विमर्श में  मीडिया दिग्गजोंने ने विचार रखे।

    एडिटर्स गिल्ड के पूर्व महासचिव व एसोसिएशन के संरक्षक एन. के. सिंह ने कहा कि ग्रामीण न सिर्फ बड़ा कंस्यूमर है बल्कि वे खबरें दे भी रहे हैं। इसलिए जनमुद्दों से जुड़ी खबरें वेब के कंटेंट में ज्यादा से ज्यादा हो।

    वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ का हुआ शुभारम्भ!
    वी न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार वशिष्ठ कुमार को समानित किया गया 



     इससे पूर्व वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल  आगत अतिथियों का   स्वागत किया। मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने मंच संचालन व महासचिव अमित रंजन ने धन्यवाद ज्ञापनकरते हुए एसोसिएशन के द्वारा मीडिया पत्रकारों के लिए किए गए कार्यों की भी चर्चा की। 

    सम्मिट में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। 

    वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का दो दिवसीय ‘वेब मीडिया समिट 2023’ का हुआ शुभारम्भ!
    वी न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार रईस अहमद को समानित किया गया 



    ये भी पढ़े- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात शरद पूर्णिमा पर लगेगा ग्रहण, चंद्र ग्रहण के दौरान बिल्कुल ना करें ये काम


    चतुर्थ सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम रखा गया था, जिसमें “शाम-ए-ग़ज़ल“ का आयोजन किया गया. प्रसिद्द गायक (दरभंगा घराना), मिथिला रत्न पं अभिषेक मिश्रा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुति किये गए.  




    ‘वेब मीडिया समिट 2023’ में बिहार सहित देश भर से आये    वेब मीडिया से जुड़े सम्पादक, रिपोटर, संचालक मौजूद रहे!



    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

           

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728