Election Result 2023 Live:2024 चुनाव फाका सेमी फ़ाइनल चार में से तीन राज्यों में बीजेपी की जीत तय
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट
नई दिल्ली :-आज चार राज्यों के विधानसभा चुनाव मतदान रिजल्ट आने वाले है .मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी .मतगणना के रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, रुझानों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी पहली बार तेलंगाना में बहुमत पाती दिख रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला होता दिख रहा है। बहरहाल, अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इन राज्यों के चुनावी नतीजों को '2024 का सेमीफाइनल' कहा जा रहा है। कांग्रेस के पास अभी राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता है। बीजेपी के पास मध्य प्रदेश है। के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) तेलंगाना में ‘हैट्रिक’ लगाने से चूक सकती है। केसीआर तेलंगाना के निर्माण के वक्त से अब तक सीएम रहे हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए बने रहें वी न्यूज 24 के साथ।
Gwalior assembly constituencies Results : ग्वालियर की आठ में से छह सीटों पर बीजेपी आगे
ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। पहले राउंड की काउंटिंग में बीजेपी को छह सीटों पर बढ़त हासिल है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है जबकि शेष एक सीट पर चुनाव आयोग ने कोई जानकारी नहीं दी है। ग्वालियर केंद्रीय मंत्री और मार्च 2020 तक कांग्रेस तक कांग्रेस पार्टी का बड़ा चेहरा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव क्षेत्र है।
ग्वालियर सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने नजदीकी कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से 2,511 वोटों से आगे हैं।
ग्वालियर रूरल से बीजेपी के भरत सिंह कुशवाहा अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी साहब सिंह गुर्जर से 465 वोटों के अंतर से आगे हैं।
ग्वालियर दक्षिण से भाजपा के नारायण सिंह कुशवाहा अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के मुकाबले 443 वोटों से आगे चल रहे हैं।
ग्वालियर पूर्व में बीजेपी प्रत्याशी माया सिंह (मामी जी) 1000 वोटों से आगे हैं। उनके निकटतम प्रत्याशी डॉ. सतीश सिकरवार को अब तक 5,203 वोट मिले हैं। सिकरवार कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
भीतरवाड़ में बीजेपी उम्मीदवार मोहन सिंह राठौर कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंह यादव से 1,976 वोट से आगे हैं।
डाबरा में बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रस के सुरेश राजे से 1,817 वोटों से आगे चल रही हैं।
करेरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव अपने निकटतम बीजेपी प्रतिस्पर्धी खटिक रमेश प्रसाद से 748 वोटों के अंतर से आगे हैं।
पोहाड़ी में कांग्रेस के कैलाश कुशवाहा, बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा से 3,258 वोटों से आगे हैं।
10:21 AM, Dec 03 2023
MP Rajasthan Election Results: चुनाव आयोग के मुताबिक एमपी, राजस्थान में बीजेपी को बहुमत
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत का आंकडा पार कर लिया है। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 133 जबकि राजस्थान में 101 सीटों पर बढ़त मिल गई है। वहीं, कांग्रेस पार्टी एमपी में 52 जबकि राजस्थान में 73 सीटों पर आगे है।
10:06 AM, Dec 03 2023
MP Election Result 2023: सिंधिया के इलाके में 34 सीटें
चंबल इलाके में आठ जिले हैं। यहां विधानसभा की कुल 34 सीटें हैं। गुना, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर और भिंड जिलों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है। पिछली बार कांग्रेस पार्टी ने चंबल की 34 में से 26 सीटें कांग्रेस पार्टी ने जीती थीं। तब सिंधिया कांग्रेस में ही थे। वो मार्च, 2020 में कांग्रेस से बीजेपी में आए थे।
09:51 AM, Dec 03 2023
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 13 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
09:38 AM, Dec 03 2023
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अब तक के रुझान
09:35 AM, Dec 03 2023
Election Result 2023 Live: कांग्रेस बीजेपी के दिग्गजों का हाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से आगे
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पाटन से आगे
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से आगे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन से आगे
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनंदगांव में चार हजार वोटों से से पीछे
राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट टोंक से पीछे
तेलंगाना में टी राजा सिंह गोशामहल सीट से आगे
तेलंगाना में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और कांग्रेस प्रत्याशी अजहरुद्दीन जुबली हिल सीट से पीछे
मध्य प्रदेश में इंदौर एक सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय करीब 4,200 वोटों से आगे
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी सीट पर पीछे चल रहे हैं
09:03 AM, Dec 03 2023
Election Result 2023: राजस्थान के बदले तेलंगाना पर कांग्रेस का कब्जा?
शुरुआती रुझानों से लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी के हाथ से राजस्थान की सत्ता निकल रही है तो तेलंगाना में वह बीआरएस को पछाड़कर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की हार के आसार दिख रहे हैं। वहां बीजेपी को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी है। वहां 10 साल से सत्ता में रही बीआरएस (पहले टीआरएस) को इस बार हार का मुंह देखना पड़ सकता है। कांग्रेस पार्टी ने बीआरएस से बड़ा फासला बना लिया है। कुल मिलाकर कहें तो कांग्रेस पार्टी अगर राजस्थान की सत्ता गंवाती दिख रही है तो उसे तेलंगाना से इसकी भरपाई होती दिख रही है।
08:57 AM, Dec 03 2023
Election Result 2023 Live: रुझानों में बनने लगी सरकारें, देख लीजिए कहां कौन आगे
मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को रुझानों में बहुमत हासिल हो गया है। 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक के रुझानों में बीजेपी को 149 सीटें मिली हैं जबकि राजस्थान में बीजेपी को 101 सीटें हासिल हुई हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 44 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहां विधानसभा की 72 सीटें हैं। तेलंगाना में भी कांग्रेस को ही बढ़त हासिल है। वहां कांग्रेस पार्टी 60 सीटें लेकर बीआरएस (33) से बहुत आगे निकल गई है। ध्यान रहे ये सभी आंकड़े सिर्फ रुझानों के हैं।
08:48 AM, Dec 03 2023
Election Result 2023 Live: एमपी में बीजेपी के सात सांसद लड़े विधानसभा चुनाव, देखिए लिस्ट
बीजेपी ने राजस्थान में कुल सात सांसदों को मैदान में उतारा है। इनमें तीन मोदी सरकार में मंत्री भी हैं। इनके नाम हैं- नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते। तोमर दिमनी, पटेल नरसिंहपुर जबकि कुलस्ते निवास से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा चार सांसद भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम, गणेश सिंह सतना, रीति पाठक सीधी जबकि उदय प्रताप सिंह गाडरवारा से चुनाव लड़ रहे हैं।
MP Election Results : मध्य प्रदेश में बदले रुझान, अब बीजेपी आगे
मध्य प्रदेश: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी से पिछड़ने के बाद बीजेपी ने अब बढ़त हासिल कर ली है। अभी के रुझानों में बीजेपी 76 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 62 सीटों पर बढ़त हासिल करके बीजेपी से पिछड़ी हुई है।
08:42 AM, Dec 03 2023
Election Result 2023: मध्य प्रदेश में पिछली बार बनी थी कमलनाथ सरकार, लेकिन...
2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं और कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस विधायक दल में पड़ी फूट के कारण 109 सीटों पर सिमटने वाली बीजेपी सत्ता में आ गई। शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बन गए। पिछले चुनाव में बीएसपी को 2, एसपी को 1 जबकि अन्य को 4 सीटें मिली थीं। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं।
08:38 AM, Dec 03 2023
तेलंगाना सीएम की बेटी बोलीं- जीतेगी बीआरएस
08:26 AM, Dec 03 2023
Rajsthan Result MP Result : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस का पलड़ा भारी
शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है तो राजस्थान में बीजेपी आगे चल रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को आगे बताया जा रहा है। वहीं तेलंगाना में भी कांग्रेस पार्टी बीआरएस से आगे चल रही है। अभी कुछ सीटों का ही फासला दिख रहा है। ये बिल्कुल शुरुआती रुझान हैं। घंटे-दो घंटे बाद ठीकठाक रुझान सामने आएंगे।
08:11 AM, Dec 03 2023
काउंटिंग से ठीक पहले छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का संदेश
आज जनादेश का दिन है
जनता जर्नादन को प्रणाम
सभी प्रत्याशी को शुभकामना
08:10 AM, Dec 03 2023
Rajasthan Election 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू
08:05 AM, Dec 03 2023
Vote Counting : चारों राज्यों में गिनती शुरू, आने लगे रुझान
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। घड़ी की सुई ने जैसे ही 8 बजाया, मतगणना केंद्रों पर तैनात कर्मियों ने अपना काम शुरू कर दिया। नियम के अनुसार पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती हो रही है। पोस्ट से डाले गए वोटों की गिनती खत्म होते ही ईवीएम खुल जाएंगे और अगले राउंड की काउंटिंग शुरू हो जाएगी और ईवीएम खुल जाएंगे। पोस्ट बैलेट्स की गिनती के बिल्कुल शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं।
07:41 AM, Dec 03 2023
बीजेपी का दावा- एमपी-राजस्थान में होगी बंपर जीत
एमपी हो या राजस्थान, बीजेपी हर जगह बंपर जीत के दावे कर रही है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में कहा, 'यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर ली...मतदान ज्यादा हुआ है...भाजपा की सरकार बनने जा रही है...125-150 सीटें जीतेंगे।' वहीं, भाजपा नेता सतीश पूनिया ने जयपुर में कहा, 'अच्छी उम्मीद है कि बीजेपी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।... मैं पूरी तरीके से आश्वास्त हूं कि करीब 125 से अधिक सीटों से बीजेपी सरकार बनाएगी।'
07:23 AM, Dec 03 2023
Election Result: भगवान हनुमान का रूप धरकर दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वॉर्टर पहुंचा पार्टी कार्यकर्ता
07:17 AM, Dec 03 2023
Election Result 2023: भोपाल पहुंचे अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्य प्रदेश में बचेगा शिव-'राज' या 'कमल' होंगे नए 'नाथ'? बीजेपी मध्य प्रदेश की सत्ता में अपनी लंबी पारी को आगे भी कायम रखने की जद्दोजहद में है तो कांग्रेस पार्टी ने इस बार बाजी मारने की जीतोड़ कोशिशें कीं। एग्जिट पोल के अनुमानों में मध्य प्रदेश के चुनावी परिणामों के मिले-जुले रुझान देखे गए थे। किसी ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की तो किसी ने कमलनाथ की सरकार बनने का अनुमान लगाया। ऐसे में दोनों दल आज रिजल्ट के दिन पूरी तरह चाक-चौबंद हैं। बीजेपी हो या कांग्रेस, दोनों दल ऐसी कोई कोताही नहीं करना चाहती है जिससे विरोधी फायदा उठा ले जाए। यही वजह है कि मतपेटी खुलने से पहले ही दोनों दलों के दिग्गजों का जुटाने होने लगा है। बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल पहुंच चुके हैं। दोनों मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही वोटों की गिनती के पल-पल का अपडेट लेते रहेंगे।
06:55 AM, Dec 03 2023
Vidhan Sabha Chunav 2023 Live: सत्ता पक्ष और विपक्ष, सारे दल कर रहे जीत के दावे
मध्य प्रदेश हो या राजस्था, छत्तीसगढ़ हो या तेलंगाना... सभी चुनावी राज्यों में सत्ता पक्ष और विपक्ष की पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। सत्ता पक्ष के नेता जहां अपनी सरकार दोबारा आने के दावे कर रहे हैं तो विपक्ष के दावे हैं कि इस बार सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी डरी हुई है, घबराई हुई है। जब भी कांग्रेस हारने वाली होती है या हारती है थो आरोप लगाती है। कभी EVM पर सवाल उठाते हैं कभी संविधान बदलने की बात करते हैं, कभी कुछ और बात करते हैं, ये बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने वाली है। वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया है।'
06:36 AM, Dec 03 2023
राजस्थान के मतदाताओं ने पार्टी के सुशासन के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपना पूरा विश्वास और समर्थन दिखाया है। कांग्रेस की गारंटी और 5 साल के काम के कारण जनता चाहती है कि यह सरकार दोबारा बने। हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
गोविंद सिंह डोटासरा, अध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस
06:20 AM, Dec 03 2023
जनता की कृपा से मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस के दावे खोखले हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को डुबोने का काम किया है।
अरविंद सिंह भदोरिया, भाजपा नेता
06:14 AM, Dec 03 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठकों के समन्वय के लिए AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद