प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण के लिए सीतामढी में शिविर का आयोजन किया गया.
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / असफाक खान
सीतामढ़ी:- भवदेपुर वार्ड 1 में श्री दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन हेतु कैम्प भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में लगाया गया जिसमें 68 कामगार भाइयों का रजिस्ट्रेशन हुआ . विशाल कुमार ने कहा की मोदी सरकार ने ग़रीब वंचित शिल्पकारों के कल्याण हेतु कामगारों के उत्थान हेतु इस योजना का शुभारंभ 17 सितंबर को हुआ था जिसमें कुम्हार , सिलाई, बुनाई , मछली के जाल , सैलून, राजमिस्त्री , कारर्पेंटर, मोची, मूर्तिकार, मालाकर, खिलौना, डलिया, चटाई, ताला , औजार , लोहा के अस्त्र बनाने वाले कामगारों के लिए मोदी सरकार ने सुनहरा अवसर प्रदान किया है .
ये भी पढ़े- मखदुम जहा कांफ्रेंस व इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
ऑनलाइन आवेदन कर शिल्पकार और कामगार लोगों का प्रशिक्षण होगा उसके बाद पंद्रह हज़ार मशीन टूलकिट के लिए मिलेगा और व्यापार बढ़ाने के लिए एक लाख का लोन मिलेगा ज़रूरतमंद लोगों के लिए कैम्प लगाने का ये शिविर प्रतिदिन लगेगा .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद