शिलान्यास के तीन साल बाद भी केजरीवाल सरकार पैदल पार पथ नहीं बनवा सकी।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
नई दिल्ली:- दक्षिणी दिल्ली के एतिहासिक शहर महरौली विधान सभा अंतर्गत लाला राम सरूप टीबी हॉस्पिटल अरविंदो मार्ग पर 31 जनवरी 2021 उपरगामी पैदल पार पथ का शिलान्यास तो काफी तामझाम के साथ केजरीवाल सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के द्वारा किया गया, लेकिन उसके बाद इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा, तीन साल होने को आए, लेकिन उपरगामी पैदल पार पथ का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया। अभी भी लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोग सड़क पार करने को विवश हैं। उपरगामी पैदल पार पथ नहीं बनने से लोगों में आक्रोश है।
ये भी पढ़े- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकरण के लिए सीतामढी में शिविर का आयोजन किया गया.
स्थानीय लोगो का कहना है की केजरीवाल सरकार लोक निर्माण विभाग और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा महज शिलान्यास का दिखावा किया गया। अगर उपरगामी पैदल पार पथ निर्माण की सच में नीयत होती तो अब तक ये बन गया होता । लेकिन हालत यह है कि ये शिलान्यास का शिलापट्ट अब सिर्फ आते जाते राहगीर को मुंह चिढाने का काम कर कर रही है .महरौली विधान सभा की जनता केजरीवाल सरकार से पूछना चाहती है की अगर उपरगामी पैदल पार पथ नहीं बनाना था तो शिलान्यास क्यों किया अगर शिलान्यास किया तो निर्माण पूरा क्यों नहीं हुआ ?
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद