मखदुम जहा कांफ्रेंस व इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद/बिहटा
बिहटा:- राजधानी पटना से सटे बिहटा के नूरी जामा मस्जिद अजमेरी नगर में मखदुम जहा कांफ्रेंस व इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता में 25 बच्चे एवं बच्चियों ने भाग लिए। प्रतियोगिता में सफल तीन प्रतिभागियों में प्रथम स्थान मोहम्मद शमीम अंसारी के पुत्र मोहम्मद साजिद हुसैन को मिला, द्वितीय स्थान मोहम्मद अताउल्लाह की पुत्री आमना खातुन को मिला, तृतीय स्थान मोहम्मद इम्तियाज की पुत्री जैनब खातुन को मिला। इस्लाम पर आधारित सभी प्रश्न नूरी जामा मस्जिद के इमाम रजीउल्लाह हैदरी के द्वारा पूछा गया, इस्लाम और पैगंबर की जीवनी से संबंधित प्रश्नों पूछे गए प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरुस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नूरी जामा मस्जिद के सेक्रेटरी जावेद अख्तर ने किया।
ये भी पढ़े- मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, इन लोगों को मिल सकती है जिम्मेदारी
वहीं नूरी मस्जिद के इमाम रजीउल्लाह हैदरी ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद यह है कि हमारे समाज में इस्लामी शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करना है जो बच्चे इस्लामी शिक्षा से दूर हैं उनको जागरूक करना उन्होंने यह भी पैगाम दिया कि आधी रोटी खाइये पर बच्चों को जरूर पढ़ाइए, वही इस मौके पर नूरी मस्जिद अजमेरी नगर के इमाम रजीउल्लाह हैदरी, जामा मस्जिद बिहटा के इमाम हैदर अली, जमालुद्दीन सिद्दीकी प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू, कारी शम्सी राजा, सेक्रेटरी नूरी मस्जिद मोहम्मद जावेद अख्तर, मोहम्मद खुर्शीद खादिम, मोहम्मद शकील, जावेद इकबाल फिरदौसी, मौलाना मोहम्मद जइम नवाज, अबू शोएब रिजवी, मंजर कुरैशी, आफताब कुरैशी, अब्दुल खालिक कुरैशी, मोहम्मद शमीम अंसारी, अदालत कुरैशी, मास्टर बदरुद्दीन, मुस्ताक अंसारी के अलावा आसपास के लोग मौजूद थे।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद