Patna News:-पटना जिले के मनेर में ननिहाल आये युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद/बिहटा
पटना :-बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है दिनों पर दिन अपराधी का हौसले बुलंद होते जा रहे है आय दिन अपराधी हत्या लूट रंगदारी गोलीबारी जैसे घटनाएं को अंजाम दे रहे है।ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव का हैं।लोदीपुर गांव में ननिहाल आए एक युवक की अज्ञात बाइक सवार अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के चिपुरा गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर का पुत्र ललन ठाकुर 35 वर्ष के रूप में की जा रही है।
ये भी पढ़े- Ram temple inauguration ceremony in Ayodhya:-भगवान श्री राम के ससुराल नेपाल जनकपुर धाम से 20 जनवरी को आयेंगे अयोध्या में विशेष उपहार
हालांकि मृतक युवक के पिता के फर्द बयान पर मनेर थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है। बयान पर बताया गया कि गाड़ी लगाने को लेकर लोदीपुर गांव में किसी से कहा सुनी और विवाद हुआ था। बाइक लगा अपने दरवाजा पर खड़ा था जहां बाइक सवार एक अज्ञात अपराधी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर डाली।फिलहाल मनेर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है और फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद