मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, इन लोगों को मिल सकती है जिम्मेदारी
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट
भोपाल :- मध्य प्रदेश में सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे यानी आज मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. सीएम मोहन यादव ने खुद ये जानकारी रविवार रात दी थी. सीएम मोहन यादव ने बताया था कि सोमवार को दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. वह इस कैबिनेट विस्तार से पहले 3 दिन तक राजधानी दिल्ली में रहे और पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ मुलाकात भी की.
ये भी पढ़े- Patna News:-पटना जिले के मनेर में ननिहाल आये युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।
सीएम मोहन यादव ने बताया था, ‘सोमवार को मध्य प्रदेश के नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में हम दोबारा से विकास के लिए डबल इंजन सरकार के रूप में आएंगे.’भोपाल में आज 25 दिसंबर (सोमवार) को दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. लेकिन मंत्रिमंडल में किन नेताओं को शामिल किया गया है इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. कितने लोगों को मंत्री बनाया जाने वाला है इस बारे में भी अभी कुछ साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि 18 मंत्रियों को जगह मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: -तकनीकी ज्ञान एवं वैज्ञानिक कौशल विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है।
इन लोगों के नाम की हो रही चर्चा
मध्य प्रदेश में मोहन यादव की अगुवाई में सरकार का जो ये पहला कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है इसमें किन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाती है, यह साफ नहीं है, लेकिन प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदीप लारिया, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, ब्रिजेंद्र प्रताप सिंह, रीति पाठक, उदय प्रताप सिंह, अर्चना चिटनीस, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, संपतिया उईके, ओमप्रकाश ध्रुवे, नागर सिंह चौहान जैसे बड़े नामों को लेकर खूब चर्चा हो रही है.
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद