Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मनेर में बेखौफ अपराधियों ने चाचा-भतीजा को गोलियों से भूना।

    मनेर में बेखौफ अपराधियों ने  चाचा-भतीजा को गोलियों से भूना।






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद 

    मनेर:- राजधानी पटना से सटे मनेर में शनिवार की देर रात अपराधियो ने चाचा-भतीजा को गोलियों से भून डाला,इलाज के लिए दोनों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया जबकि भतीजा बुरी तरह से घायल है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। 


    ये खबर भी पढ़े-खाद्य सुरक्षा विभाग ने मनेर में 200 लीटर नकली दूध नष्ट किया


    जानकारी के अनुसार, मनेर थाना के ब्रह्मचारी पोखर गांव के पास देव कुमार अपने भतीजा बिट्टू के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों घर के नजदीक पहुंचे, उनका पीछा कर रहे अपराधियों ने दोनों चाचा-भतीजा को गोलियों से भून डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे।



    स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चाचा देव कुमार की मौत हो गई जबकि बिट्टू का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि देव कुमार को अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है, जो सीने के आर-पार हो गई। दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी दोनों चाचा भतीजा का पीछा करते हुए ब्रह्मचारी गांव के नजदीक पहुंचे और दोनों को गोली मार दी। बिट्टू कुमार के बाह में गोली लगी है और वह घायल है। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल रही है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728