Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।


    📢 We News 24  / वी न्यूज 24 

    📲 वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/


    रईस अहमद / बिहटा


    बिहटा (पटना): विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर बिहटा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, राघोपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रेफरल अस्पताल, बिहटा द्वारा किया गया, जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नभेश कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी सबिता, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अमित कुमार, परिवार नियोजन परामर्शी काजल किरण और बबलू कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।






    मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नभेश कुमार ने कहा कि बढ़ते तापमान के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। उन्होंने कहा, "मलेरिया से बचाव के लिए हमें स्वयं जागरूक होना होगा और अपने आसपास सफाई रखनी होगी।"

    अमित कुमार ने बताया कि इस वर्ष विश्व मलेरिया दिवस की थीम "मलेरिया हमारे साथ समाप्त होगा: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन" है, जो मलेरिया उन्मूलन में सामूहिक प्रयासों और नवाचारी तरीकों पर जोर देती है।




    ये भी पढ़े-मीडिया: युवाओं के लिए सुनहरा करियर, वेब पत्रकारिता से खुलते नए अवसर

    मलेरिया के लक्षण और बचाव के उपाय

    काजल किरण ने छात्र-छात्राओं को मलेरिया के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मलेरिया से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना आवश्यक है, जिसके लिए विटामिन-सी (नींबू, आंवला), आयरन (पालक, चुकंदर) और प्रोटीन (दाल, अंडा) युक्त आहार लेना चाहिए।

    इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय पोषण माह और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।



    ये भी पढ़े-क्या दिल्ली में 'लाल डोरा'क्षेत्र निर्माण वैध हैं? MCD या पुलिस क्या कर सकती है कार्रवाई?

    कार्यक्रम में उपस्थिति

    इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके रोकथाम के उपायों को बताना था।

    #WorldMalariaDay #MalariaFreeIndia #HealthAwareness


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728