India-Pakistan Conflict: 10 मई 2025 – ताजा हालात और अब तक की बड़ी घटनाएं
📢 We News 24 / वी न्यूज 24
📲 वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!
👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।
📍 रिपोर्ट: We News 24 | समय: 10 मई 2025, सुबह 9:00 बजे तक
नई दिल्ली :- भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात जंग जैसे बन चुके हैं। 9 मई की रात से पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया, जिसके जवाब में भारत ने आतंक के अड्डों पर निर्णायक कार्रवाई की है। जम्मू, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं। एयरबेस, गांव और शहर पूरी तरह अलर्ट पर हैं।"
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी अलर्ट मोड में: एसपी अमित रंजन ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
हम आपको दिखाएंगे वो वीडियो, वो तस्वीरें और वो रिपोर्ट्स – जो सच पर आधारित हैं, न कि किसी अफवाह पर। 'We News 24' सिर्फ वही दिखाता है जो जांचा-परखा और पुष्टि किया गया हो। इस संवेदनशील समय में अफवाहों से बचें, डर या भ्रम फैलाने वाली खबरों से दूर रहें – और जुड़ें सिर्फ भरोसेमंद रिपोर्टिंग से, जो आपको सच और सही जानकारी देती
सीमा पर जंग जैसे हालात – पाकिस्तान के मिसाइल हमलों का भारत ने दिया करारा जवाब
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। 9 मई की रात से लेकर 10 मई की सुबह तक दोनों देशों के बीच जबरदस्त सैन्य गतिविधियां देखी गईं। पाकिस्तानी सेना ने भारत के 26 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए, जिनमें फतेह-1 मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ। जम्मू, पठानकोट, श्रीनगर, ब्यास और उधमपुर जैसे एयरबेस को टारगेट किया गया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकतर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
ये भी पढ़े-क्या भारतीय न्यायपालिका के निर्णयों में धार्मिक पक्षपात का भाव है?
भारत का पलटवार – आतंकी लॉन्च पैड और ड्रोन बेस तबाह
भारतीय सेना ने LOC पार कर जवाबी कार्रवाई की है। ड्रोन लॉन्च करने वाली पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड्स को ध्वस्त किया गया है। नगरोटा, उधमपुर, राजौरी, पुंछ और जैसलमेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में रुक-रुक कर बमबारी जारी है।
जमीन से रिपोर्ट्स: धमाकों से कांपे शहर
-
गुरदासपुर (पंजाब): छिछरा गांव में सुबह पौने 5 बजे जोरदार धमाका। खेत में बना 40 फीट लंबा और 15 फीट गहरा गड्ढा।
-
अमृतसर-जालंधर: सुबह 5 बजे के बाद कई धमाकों की आवाजें, कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूटे।
-
जैसलमेर: मिसाइल जैसे टुकड़े मिलने से हड़कंप, पहले भी धमाके की आवाज आई थी।
-
पठानकोट: पाकिस्तान का ड्रोन गिरा, भीड़ जुटी।
ये भी पढ़े-Operation Sindoor 2.0 LIVE: भारत की जवाबी कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान, देश हाई अलर्ट पर
राजौरी से दुखद खबर – DDC अधिकारी शहीद
राजौरी में भारी शेलिंग के चलते एडिशनल DDC राज कुमार थापा की मौत हो गई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा शोक जताया और शहीद के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
बांधों का पानी छोड़ा गया – बगलिहार और सलाल खुले
जम्मू-कश्मीर में बगलिहार और सलाल बांध के दरवाजे खोल दिए गए हैं। रणनीतिक रूप से इसे पाकिस्तान के खिलाफ जल-राजनीति के एक हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।
गृह मंत्रालय और सेना सतर्क – देशभर में सुरक्षा सख्त
-
दिल्ली में ITO और अन्य ऊंची इमारतों में सायरन लगाए जा रहे हैं, जिनकी आवाज़ 8 किमी तक जाएगी।
-
गुजरात, पंजाब और राजस्थान में पटाखों और ड्रोन पर प्रतिबंध।
-
राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में ब्लैकआउट के आदेश।
-
ICAI ने 9-14 मई तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कीं।
आज 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
साउथ ब्लॉक, दिल्ली में विदेश और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10:30 बजे होगी। भारत की रणनीति और आगे की स्थिति पर बड़ा अपडेट मिल सकता है।
राजनीतिक बयान: IMF पर उमर अब्दुल्ला का निशाना
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने IMF द्वारा पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज देने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा – "एक तरफ दुनिया शांति की बात करती है, दूसरी तरफ IMF उन हाथों में पैसा दे रहा है जो पुंछ, उरी, और राजौरी में तबाही फैला रहे हैं।"
सामाजिक समर्थन – फ्री ट्रांसपोर्ट और रक्तदान
-
ट्रक यूनियन ने सेना के सामान के लिए मुफ्त ट्रांसपोर्ट देने का ऐलान किया।
-
डॉक्टर संगठनों ने रक्तदान शिविर लगाने की अपील की है।
निष्कर्ष
भारत इस समय एक निर्णायक मोड़ पर है। सैन्य शक्ति, कूटनीति और आंतरिक एकजुटता – तीनों की परीक्षा हो रही है। भारत ने अब तक की स्थिति में सामरिक नियंत्रण बनाए रखा है, लेकिन आगे के कुछ घंटे बेहद अहम होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद