सीतामढ़ी में सनसनी: बैरगनिया की पूर्व महिला प्रमुख को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
📢 We News 24 / वी न्यूज 24
📲 वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!
👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।
🗓️ 2 मई 2025 | रिपोर्ट – We News 24 के लिए पवन स्साह
बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है। बैरगनिया की पूर्व महिला प्रमुख को आज अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
ये भी पढ़े-"क्या अब वक्त नहीं आ गया कि हम जनसंख्या की नहीं, समस्याओं की जनगणना करें?"
🔫 घटना का विवरण:
-
पूर्व महिला प्रमुख अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थीं।
-
इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घात लगाकर उन पर फायरिंग कर दी।
-
गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
-
घायल पूर्व प्रमुख को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
ये भी पढ़े-कुछ घंटों की बारिश ने खोली दिल्ली सरकार की पोल: जलजमाव, पेड़ गिरने से 4 मौतें, फ्लाइट्स डिले
🚨 इलाके में दहशत का माहौल
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी: डीएम का देर रात औचक निरीक्षण, डॉक्टर की गैरहाजिरी पर कार्रवाई
🗣️ We News 24 की नज़र:
एक जनप्रतिनिधि पर दिनदहाड़े हमला इस बात का संकेत है कि अपराधी बेखौफ हैं और शासन-प्रशासन पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कितनी तेजी से इस मामले में कार्रवाई करती है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद