Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    राजीव गांधी की शहादत दिवस पर सीतामढ़ी यूथ कांग्रेस का रक्तदान: आतंकवाद के खिलाफ लहू की आहूति

    .com/img/a/


    📲  वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    🆆🅴🅽🅴🆆🆂 24 डिजिटल डेस्क

    ✍️ Reporting By :पवन साह  | WeNews24 | Edit By :Deepak Kumar |Updated : 21 May 2025


    सीतामढ़ी, 21 मई 2025 — भारत रत्न और आधुनिक भारत के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की शहादत दिवस एवं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों की स्मृति में आज सीतामढ़ी जिला यूथ कांग्रेस ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सदर अस्पताल, सीतामढ़ी के ब्लड बैंक में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।


    🔴 रक्तदान से दी गई श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश

    रक्तदान शिविर में स्वयं रक्तदान करने के बाद, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सीतामढ़ी यूथ कांग्रेस मो. शम्स शाहनवाज ने कहा:

    "आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी आतंकवाद के विरुद्ध लड़ते हुए शहीद हुए। वहीं हालिया पहलगाम आतंकी हमले में भी 26 निर्दोष नागरिकों ने जान गंवाई। हमारा यह रक्तदान उनके प्रति श्रद्धांजलि है और यह प्रतीक है कि हम राष्ट्र की सेवा में लहू का हर कतरा समर्पित करते हैं।"

    यह विडियो भी देखें






    ये भी पढ़े-अमेरिका का 'Golden Dome' डिफेंस सिस्टम: दुनिया की पहली अंतरिक्ष आधारित मिसाइल रक्षा प्रणाली

     


    🩸 शिविर में जुटे यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता

    रक्तदान शिविर की सफलता में यूथ कांग्रेस के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। जिलाध्यक्ष रोहन कुमार, पर्यवेक्षक सुजान मीणालालू सदाविवेक झाअनिकेत झाराजीव कुमारअख्तर रजा खानराहुल रमेशआदित्य आनंदरंजीत कुमारचंद्रशेखर कुमारबिट्टू कुमारमो. गुलाबआशुतोष रंजनबृजनंदन भंडारी और जाकिर अंसारी सहित अन्य युवा साथी शिविर में शामिल हुए।



    ये भी पढ़े-पाकिस्तान में पानी को लेकर मचा हाहाकार: सिंध में गृह मंत्री का घर जलाया, बंदूकें लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी



     राजीव गांधी की विरासत और यूथ कांग्रेस का संकल्प

    राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों और डिजिटल भारत की नींव रखने वाले उनके प्रयासों को याद करते हुए, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि—

    "हम राजीव जी के विज़न को आगे बढ़ाएंगे और हर मोर्चे पर आतंकवाद, नफरत और विघटनकारी ताकतों के खिलाफ खड़े रहेंगे।"


    📸 फ़ोटो गैलरी, वीडियो कवरेज और सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए जुड़े रहें

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728