सीएम योगी बोले- सेंध लगाई तो नहीं मिलेगा जनाजे में रोने वाला; यूपी में दो हजार फीट लंबी तिरंगा यात्रा
📲 वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!
👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।
रिपोर्ट: दिनेश जायसवाल | स्थान: / लखनऊ
लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को कोई बचाने वाला नहीं होगा। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन आतंकवाद ही उसे निगल जाएगा। योगी ने सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "पाकिस्तान ने सत्तर सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए हैं। जब तक हम अपनी एकता और ताकत बनाए रखते हैं, कोई भी हमें हरा नहीं सकता। भारत की सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान से आतंकवाद को कठोर जवाब दे रही हैं।"
ये भी पढ़े-चाईबासा-चक्रधरपुर NH-75E पर भीषण हादसा, 3 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "सीधी बात है, अगर सेंध लगाई तो नहीं मिलेगा जनाजे में रोने वाला। हमारी सेना ने अपने पराक्रम से दिखाया है कि हम किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।"
कार्यक्रम के अंत में, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य मंत्रियों ने 2000 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा उत्तर प्रदेश में 23 मई तक शहरों और गांवों में निकाली जाएगी।
ये भी पढ़े-मुंबई पुलिस और CBI अधिकारी बनकर 32 लाख की ठगी: पटना का हैरान कर देने वाला साइबर फ्रॉड केस
बच्चों और सामाजिक संगठनों ने भी इस महत्वाकांक्षी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। सेंचुरिएन डिफेंस अकादमी के छात्रों ने दो हजार फीट लंबे राष्ट्र ध्वज के साथ यात्रा निकाली, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाला था।
तिरंगा यात्रा का विशेष आयोजन
स्थान: लखनऊ, 5 कालीदास मार्ग से शुरुआत
उद्देश्य: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैन्य वीरों को श्रद्धांजलि
यात्रा की लंबाई: 2000 फीट (लाखों लोगों की भागीदारी)
ट्रैफिक व्यवस्था: लखनऊ के कई मार्गों पर सुबह 6 बजे से ही डायवर्जन लागू
सीएम योगी का ऐतिहासिक भाषण – मुख्य अंश
"दुश्मनों को सीधा संदेश"
"भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन जो छेड़ेगा, उसे छोड़ेगा भी नहीं!"
"आतंकवादियों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा।"
"जनाजे में रोने वाला नहीं मिलेगा"
"जो भी भारत की बहन-बेटियों के सम्मान या सुरक्षा पर आँख उठाएगा, उसका अंत होगा।"
"नया भारत अब पहले जैसा नहीं रहा – अब हम सटीक जवाब देते हैं।"
यूपी का विकास और सुरक्षा
"यूपी को माफिया, अराजकता और दंगों से मुक्त किया गया है।" 3
"अब हमारा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर है।"
यह आयोजन देशभक्ति और भारतीय सेना के अदम्य साहस का प्रतीक है, जो देश की एकता और सुरक्षा का संदेश फैलाता है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद