Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहटा में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम: जनता से सीधे संवाद, घोषणा पत्र को बनाया जाएगा समाज का दर्पण

    बिहटा में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम


    📍 स्थान: नया मोड़, बिहटा – बिक्रम विधानसभा
    🗓 दिन: रविवार
    ✍️ रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता कलीम 


    बिक्रम विधानसभा के बिहटा स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के संयोजक और पूर्व स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जनरल पद्मश्री डॉ. जगदीश प्रसाद ने जनता से सीधा संवाद किया।

    इस अवसर पर स्वयंसेवी संगठनों, स्वर्ण समाज के गरीब, दलित-महादलित, पिछड़े वर्ग, छात्र, डॉक्टर, किसान प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा।


    ये भी पढ़े-🏗️ दिल्ली के लाल डोरा क्षेत्र में उगते अवैध फ्लैट्स, और पानी की चोरी: विकास या कानून की चुपके से हत्या ?

    🎯 जनता की आवाज़ से बनेगा घोषणा पत्र

    डॉ. जगदीश प्रसाद ने स्पष्ट कहा:

    "बिक्रम विधानसभा कभी स्वामी सहजानंद सरस्वती की कर्मभूमि रही है, लेकिन आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है।"
    "लोग गरीबी, भूखमरी और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, युवा दिशाहीन हैं।"

    उन्होंने कहा कि यह सब सरकारी विफलता का परिणाम है और बदलाव की ज़रूरत है।




    ये भी पढ़े-विदेश से आया “प्यार” और तोहफे का जाल: नवी मुंबई की शिक्षिका से ₹49.59 लाख की साइबर ठगी


    📋 हर विधानसभा के लिए अलग घोषणापत्र

    कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य उमेश मांझी ने कहा:

    "हम हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जमीनी समस्याएं समझ रहे हैं ताकि क्षेत्रीय दृष्टिकोण के साथ घोषणापत्र तैयार हो सके।"
    "इस बार घोषणापत्र वातानुकूलित कमरों से नहीं, जनता के बीच से बनेगा।"



    ये भी पढ़े-सिंगोड़ी मानव तस्करी मामला: मजदूरी के बहाने लाई गई महिला को एक लाख में बेचा गया, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार


    🗣️ घोषणापत्र: समाज का दर्पण बनेगा

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अशोक गगन ने कहा:

    "NDA सरकार पूरी तरह दलित और महिला विरोधी है। मुजफ्फरपुर की घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है।"
    "अब सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी जनता के सुझाव लिए जाएंगे। यह घोषणापत्र केवल कागज़ी वादों का पुलिंदा नहीं, बल्कि समाज का दर्पण होगा।"

     

    📲  वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!

    👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।

    🆆🅴🅽🅴🆆🆂 24 डिजिटल डेस्क

    .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/ .com/img/a/

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728