🌍 क्या अमेरिका भी ईरान पर करेगा हमला ? ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी
नई दिल्ली | We News 24 अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो
पश्चिमी एशिया एक बार फिर वैश्विक तनाव का केंद्र बनता जा रहा है। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त लहजे में ईरान को परमाणु हथियार न बनाने की चेतावनी दी है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "ट्रुथ सोशल" पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर दुनिया का ध्यान इस ओर खींचा। उन्होंने तेहरान के नागरिकों को "तुरंत शहर खाली करने" की सलाह दी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में हलचल मच गई है।
🧨 क्या फिर युद्ध की ओर बढ़ रहा है पश्चिमी एशिया?
ट्रंप के इस बयानों ने इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव को एक नई दिशा दे दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा:
"ईरान को वो डील साइन कर लेनी चाहिए थी, जो मैंने उनसे कहा था। इंसानी जिंदगियों के नुकसान का मुझे अफसोस है। लेकिन हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।"
ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब इजराइल-ईरान सीमा पर सैन्य हलचल तेज हो रही है और दोनों देश एक-दूसरे को चेतावनी दे चुके हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई कि ट्रंप जी7 सम्मेलन को बीच में छोड़कर इन "अहम मुद्दों" पर काम करने निकल चुके हैं।
ईरान-अमेरिका परमाणु डील क्या थी?
ईरान और अमेरिका के बीच साल 2015 में हुई ज्वॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (JCPOA) परमाणु समझौता था, जिसमें तय हुआ था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सिर्फ नागरिक उपयोग तक सीमित रखेगा।
हालांकि, ट्रंप ने 2018 में इस समझौते को खत्म कर दिया था और ईरान पर नए सिरे से कड़े प्रतिबंध लगा दिए। इसके बाद से ईरान और अमेरिका के संबंध लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।
ये भी पढ़े-🏥 सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी,दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती | प्रियंका गांधी वायनाड दौरा छोड़कर रवाना
⚛️ क्या ईरान अब परमाणु बम के करीब है?
IAEA (अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के पास मार्च 2025 तक 275 किलोग्राम यूरेनियम था, जिसे 60% तक शुद्ध किया जा चुका है।
ज्ञात हो कि परमाणु हथियार बनाने के लिए 90% शुद्धता की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान थोड़ा और संवर्धन करता है, तो वह 6 परमाणु बम तक बना सकता है।
इसी आशंका के आधार पर अमेरिका और इजराइल ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं, जिससे क्षेत्र में व्यापक युद्ध की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़े-💸 भीख और कर्ज की आदत ने तबाह कर दी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था: 2025 के आर्थिक सर्वे से हुआ खुलासा
🌐 वैश्विक शांति के लिए खतरनाक संकेत
ट्रंप की चेतावनी और ईरान की परमाणु गतिविधियों को लेकर आई रिपोर्ट्स यह संकेत दे रही हैं कि स्थिति बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच चुकी है। यदि कूटनीतिक समाधान नहीं निकाला गया, तो यह संघर्ष पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकता है।
📢 We News 24 इस मुद्दे पर लगातार अपडेट देता रहेगा। जुड़े रहिए हमारे साथ ताकि आप रहें हर बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर से वाकिफ।
📲 इस खबर पर आने वाले हर अपडेट के लिए जुड़े रहें WE News 24 के साथ।
📲 वी न्यूज 24 को फॉलो करें और हर खबर से रहें अपडेट!
👉 ताज़ा खबरें, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जुड़ें हमारे साथ।
🆆🅴🅽🅴🆆🆂 24 डिजिटल डेस्क
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद