🌊 Russia Earthquake: रूस में 8 तीव्रता का भूकंप, जापान के 21 राज्य सुनामी की चपेट में, 19 लाख लोगों का रेस्क्यू जारी
✍️ रिपोर्ट: We News 24
🌍 धरती कांपी, समुद्र उफान पर — रूस-जापान में तबाही की आहट
30 जुलाई 2025, बुधवार सुबह — दुनिया की नींद उस वक्त टूट गई जब रूस के कामचटका प्रायद्वीप में रिक्टर स्केल पर 8.0 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं और सुनामी का खतरा मंडराने लगा।
USGS (अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण) और जापान की मौसम एजेंसी ने अलास्का, हवाई, जापान और रूस के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है।
ये भी पढ़े-समाज और कानून से ऋचा ठाकुर की पुकार: क्या भारत में बेटियों को मिलेगा इंसाफ?
🚨 जापान में त्राहिमाम: 21 राज्यों पर सुनामी का खतरा
-
जापान की फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के अनुसार, 21 राज्यों में सुनामी की चेतावनी दी गई है।
-
1.9 मिलियन (19 लाख) लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की मुहिम तेज़ कर दी गई है।
-
होक्काइडो, कानागावा और वाकायामा सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं।
🔊 जापान के योकोहामा में सायरन, फुकुशिमा प्लांट खाली कराया गया
- जापान के योकोहामा शहर में तेज़ सायरन बज रहे हैं।
- फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को एहतियातन खाली कराया गया है।
- समुद्र तटीय इलाकों से जनता को तुरंत ऊँचे स्थानों की ओर शिफ्ट किया जा रहा है।
- फिलीपींस और इंडोनेशिया के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़े-✋ 🔥 TV डिबेट के मंच पर बवाल, मौलाना साजिद रशीदी को पीटने वाला मोहित नागर कौन है? जानिए पूरी कहानी
🌊 समुद्र में उठीं 3-4 मीटर ऊंची लहरें
-
जापान के इशिनोमाकी पोर्ट पर 50 सेमी ऊंची सुनामी लहर दर्ज की गई है, जो अभी और खतरनाक रूप ले सकती है।
-
प्रशांत महासागर में 3 से 4 मीटर ऊंची लहरें देखी जा रही हैं।
-
हवाई में ट्रैफिक जाम, स्कूल बंद, लोगों का ऊंची जगहों की ओर पलायन जारी।
📍 रूस में भूकंप का केंद्र: पेट्रोपावलोव्स्क
-
USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र रूस के पेट्रोपावलोव्स्क क्षेत्र में समुद्र के नीचे 136 किलोमीटर पूर्व में और 19 किलोमीटर गहराई पर था।
-
आसपास के इलाकों में तेज़ कंपन महसूस किया गया, लेकिन बड़ी तबाही का खतरा अब सुनामी से जुड़ा हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद