Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    IGI एयरपोर्ट पर पायलट की दबंगई! लाइन बदलने पर यात्री की बेरहमी से पिटाई, मुंह से निकला खून

     

    IGI एयरपोर्ट पर पायलट की दबंगई! लाइन बदलने पर यात्री की बेरहमी से पिटाई, मुंह से निकला खून

    We News 24 : डिजिटल डेस्क »✍️

    नई दिल्ली | वी न्यूज 24 रिपोर्ट: राघव चौहान :- दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर देर रात ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने यात्रियों को हिलाकर रख दिया। सुरक्षा जांच की लाइन में मामूली सी बात पर एक पायलट ने यात्री पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला इतना बिगड़ा कि यात्री के मुंह से खून निकल आया और परिवार दहशत में आ गया।

    पीड़ित यात्री की पहचान अंकित दीवान के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ टी1 टर्मिनल से यात्रा करने पहुंचे थे। उनके साथ चार महीने का बच्चा भी था, जो स्ट्रोलर में था। एयरपोर्ट स्टाफ ने परिवार को अलग सुरक्षा लेन से जाने के लिए कहा था।

    इसी दौरान वहां मौजूद एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल, जो इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जा रहे थे, ने लाइन बदलने पर आपत्ति जता दी। बात पहले कहासुनी तक सीमित रही, लेकिन देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया।


    ये भी पढ़े-इमरान खान और बुशरा बीबी को तोशाखाना-2 मामले में 17-17 साल की सजा, मुश्किलें और बढ़ीं


    “अचानक टूट पड़े, कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला”

    यात्री अंकित दीवान का आरोप है कि बहस के दौरान पायलट ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा। सबसे ज्यादा दर्दनाक बात यह रही कि उनकी 7 साल की बेटी ने अपने पिता को पिटते हुए देखा, जिससे वह अभी तक सदमे में है।

    अंकित ने सोशल मीडिया पर लिखा,

    “अगर एक पायलट जमीन पर इतना असंयमित हो सकता है, तो आसमान में सैकड़ों यात्रियों की जिम्मेदारी ऐसे इंसान को कैसे दी जा सकती है?”

    DGCA पर भी उठे सवाल

    इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और एयरलाइंस की ट्रेनिंग व मानसिक फिटनेस प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि पायलटों के व्यवहार की नियमित मनोवैज्ञानिक जांच जरूरी है।


    ये भी पढ़े-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज नदिया दौरा, रैली को संबोधित करेंगे और राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे


    एयर इंडिया एक्सप्रेस ने की कार्रवाई

    मामले के तूल पकड़ने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आधिकारिक तौर पर संज्ञान लिया है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा:

    “दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए हमें खेद है। संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने तक उचित कार्रवाई की जाएगी।”


    ये भी पढ़े-अरुणाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनावों की मतगणना जोरों पर

    सवाल अब भी कायम

    एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में इस तरह की हिंसा ने यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या वर्दी या पद के घमंड में आम यात्रियों की पिटाई अब सामान्य होती जा रही है?


    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे।

    वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के।

    फॉलो करते रहें और जुड़े रहें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728