पुतिन की भारत यात्रा: दिल्ली में किले जैसी सुरक्षा, ITC मौर्या में ठहराव की संभावना, राजघाट पर सस्पेंस
We News 24 : डिजिटल डेस्क » संवाददाता अनिरुद्ध राजपूत
नई दिल्ली, 4 दिसंबर 2025 :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा आज गुरुवार को शुरू हो रही है। यह यात्रा भारत-रूस संबंधों को नई मजबूती देने वाली साबित हो सकती है, जहां रक्षा सौदों से लेकर ऊर्जा और व्यापार पर कई अहम समझौते हो सकते है। लेकिन इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के बीच दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था ने सबका ध्यान अपनी और खींचा है। राजधानी को अभेद किले में बदल दिया गया है, जहां पुतिन के हर कदम पर भारतीय और रूसी सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी रहेगी।
सुरक्षा सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पुतिन और उनका प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के ITC मौर्या होटल में ठहरने की संभावना है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ट्रैफिक एडवाइजरी में पालम एयरपोर्ट से चाणक्यपुरी स्थित इस होटल तक के रूट का जिक्र है। पुतिन का विशेष विमान शाम करीब 6 बजे पालम पर उतरेगा, उसके बाद काफिले को सीधे ITC मौर्या ले जाया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने NH-8, धौला कुआं, दिल्ली कैंट, सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, शांति पथ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की चेतावनी जारी की है।
तीन होटलों पर सुरक्षा का कवच, लेकिन ITC मौर्या सबसे संभावित
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के तीन प्रमुख होटलों - ताज, ITC मौर्या, शेरेटन और ओबेरॉय - को सुरक्षा के लिहाज से घेर लिया गया है। रूसी फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस (FSO) की टीम पहले ही इन जगहों का मुआयना कर चुकी है। सूत्र बताते हैं कि इन होटलों में पुतिन के मेडिकल स्टाफ, सिक्योरिटी पर्सनल और अन्य एजेंसियां पहले से डेरा डाले हुए हैं। लेकिन पुतिन के ठहरने का अंतिम फैसला FSO ही लेगी, जो आखिरी वक्त पर तय होगा। ITC मौर्या को प्राथमिकता मिलने की वजह यह हो सकती है कि यह चाणक्यपुरी में स्थित है, जो दूतावासों और सरकारी भवनों के करीब है। होटल के टैरिफ भी यात्रा के चलते 85,000 से 1.3 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंच गए हैं, और बुकिंग फुल हो चुकी है।
ये भी पढ़े-केंद्र के मोदी सरकार ने अरावली पहाड़ी का डेथ वारंट,दिल्ली-NCR की हवा और पानी पर होगा बड़ा खतरा?
राजघाट पर सस्पेंस: क्या पुतिन जाएंगे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने?
पुतिन के यात्रा कार्यक्रम में अभी पूरी पारदर्शिता नहीं है। सूत्रों के अनुसार, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने का कोई प्रस्ताव सुरक्षा एजेंसियों के पास नहीं भेजा गया। हालांकि, यात्रा के दौरान स्वागत भोज का आयोजन होगा, साथ ही भारत मंडपम और हैदराबाद हाउस जाने का प्रोग्राम पक्का है। पुतिन गुरुवार-शुक्रवार को दिल्ली में रहेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और व्यापार पर फोकस रहेगा।
दिल्ली में बहुस्तरीय सुरक्षा: काफिले की कार तक गुप्त
नई दिल्ली का पूरा इलाका अब 3 किलोमीटर के दायरे में कड़ी निगरानी में है। दिल्ली पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां, NSG कमांडो, SWAT टीम, एंटी-टेरर यूनिट्स और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात हैं। पुतिन की मूवमेंट के हिसाब से यह घेरा मूव करेगा - जमीन से लेकर आसमान तक। एंटी-ड्रोन सिस्टम, जैमर, मूविंग ड्रोन सर्विलांस, सिग्नल मॉनिटरिंग और AI-बेस्ड CCTV नेटवर्क सक्रिय है। होटल की हर मंजिल पर FSO का कंट्रोल होगा, स्नाइपर ऊंची इमारतों और छतों पर तैनात।
काफिले की खास बात: पुतिन किस कार में सवार हैं, यह सिर्फ उनकी पर्सनल सिक्योरिटी को पता। एक जैसी कई लग्जरी कारें भ्रम पैदा करने के लिए चलेंगी। रूसी टीम ने पुतिन के लिए पोर्टेबल टॉयलेट, स्पेशल फूड लैब और यहां तक कि 'पूप सूटकेस' जैसी अनोखी व्यवस्था भी की है, ताकि कोई विदेशी एजेंसी स्वास्थ्य विश्लेषण न कर सके। दिल्ली पुलिस के टॉप ऑफिसर ट्रैफिक मैनेजमेंट और एरिया सैनिटाइजेशन संभालेंगे, ताकि आम जनता को ज्यादा परेशानी न हो।
| सुरक्षा व्यवस्था | विवरण |
|---|---|
| परतें | पांच-स्तरीय: FSO, NSG, दिल्ली पुलिस, स्नाइपर, AI सर्विलांस |
| निगरानी | 3 किमी दायरा, ड्रोन, जैमर, CCTV |
| काफिला | डेकॉय कारें, रीयल-टाइम ट्रैकिंग |
| होटल सुरक्षा | FSO कंट्रोल, मेडिकल टीम तैनात |
| ट्रैफिक | NH-8, सरदार पटेल मार्ग पर डायवर्जन |
यह यात्रा न सिर्फ कूटनीतिक बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी अहम है। रूस-यूक्रेन संकट के बीच पुतिन की यह पहली भारत यात्रा है, इसलिए हर कदम सतर्क। यात्रा के दौरान 130 सदस्यीय रूसी डेलिगेशन के साथ 40 से ज्यादा सिक्योरिटी पर्सनल भी हैं।
(यह रिपोर्ट विश्वसनीय सूत्रों और आधिकारिक ब्रीफिंग पर आधारित है। यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं।)
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद