“बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की इंतहा! पूर्व मंत्री बोला – ये हॉरर फिल्म से भी डरावना है”
📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल
नई दिल्ली | विशेष संवाददाता: अजय सिंह
वी न्यूज 24, 23 जनवरी 2026
बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों से जारी राजनीतिक उथल-पुथल और हिंसा के बीच अब फरवरी में आम चुनाव होने जा रहे हैं। लेकिन इस चुनाव की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में अवामी लीग के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर जमकर हमला बोला है।
एनडीटीवी को दिए एक खास इंटरव्यू में हसन महमूद ने कहा, "यह सरकार सिर्फ एक मुखौटा है, जिसे पाकिस्तान समर्थित तत्व चला रहे हैं। 12 फरवरी को होने वाला चुनाव अगर हुआ भी तो ये फिक्स चुनाव होगा। देश की सबसे लोकप्रिय पार्टी अवामी लीग और उसके सहयोगी दलों को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। इससे 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता अपनी मर्जी से वोट नहीं डाल पाएंगे।"
👉इसे भी पढ़े- गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में कर्तव्य पथ पर धूमधाम की तैयारियां, लेकिन सुरक्षा के सख्त नियम! क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं?
महमूद ने रॉयटर्स और कई अन्य सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया कि बांग्लादेश की आबादी में से 50 से 60 प्रतिशत लोग अभी भी अवामी लीग और उसके साथी दलों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, "अंतरिम सरकार ने हमें जानबूझकर दरकिनार कर दिया है, क्योंकि पिछले डेढ़ साल में आर्थिक कुप्रबंधन, महंगाई और कानून-व्यवस्था के चरमराने से उनकी लोकप्रियता जमीन पर आ गई है।"
उन्होंने ईशनिंदा के झूठे आरोप में मारे गए युवक दीपू चंद्र दास की लिंचिंग का जिक्र करते हुए कहा, "क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि किसी व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला जाए, फिर उसके शव को बिजली के खंभे या पेड़ से लटकाकर जला दिया जाए, जबकि सैकड़ों लोग वीडियो बनाते रहें? यह किसी हॉरर फिल्म से भी ज्यादा भयानक है।"
👉इसे भी पढ़े- दही खाओ इनाम पाओ में धमाल! 3 मिनट में 3 किलो 340 ग्राम दही खाकर रोजी परवीन बनी महिला चैंपियन
वी न्यूज 24 की टीम बांग्लादेश की सियासी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। क्या फरवरी का चुनाव बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई शुरुआत लाएगा या फिर और गहरा संकट पैदा करेगा? यह सवाल अब सबके जेहन में है।
धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।
आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद