Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर: तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन ठप! वैष्णो देवी यात्रा रुकी

    जम्मू-कश्मीर में मौसम का कहर: तेज आंधी-तूफान, भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन ठप! वैष्णो देवी यात्रा रुकी




    📢 We News 24 Digital News / वी न्यूज 24 डिजिटल 

    जम्मू | विशेष संवाददाता: विकास शर्मा
    वी न्यूज 24, 23 जनवरी 2026

    जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। इससे जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में सबसे तेज हवाएं शोपियां जिले में 155 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। इसके अलावा पुंछ में 80, रियासी में 76, जम्मू में 63 और श्रीनगर में 84 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं दर्ज की गईं।

    बारिश के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। ऊधमपुर में 77 मिमी, जम्मू में 69 मिमी, कटड़ा में 79 मिमी, सांबा में 63 मिमी, राजौरी में 56 मिमी, श्रीनगर में 37 मिमी और काजीगुंड में 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।



    👉इसे भी पढ़े-“बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की इंतहा! पूर्व मंत्री बोला – ये हॉरर फिल्म से भी डरावना है”



    ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी ने सबको हैरान कर दिया। गुलमर्ग में 45 सेमी, शोपियां में 55 सेमी, सोनमर्ग में 15 सेमी, पहलगाम में 17 सेमी, कुपवाड़ा में 20 सेमी, बनिहाल में 16 सेमी और कुलगाम में 15 सेमी तक बर्फ जमी हुई है। पत्नी टाप, नथाटाप और सनासर जैसे इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हुई।

    आगे क्या होगा मौसम?
    मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बताया कि आज शाम तक डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, पीर-पंचाल क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    1. 24-25 जनवरी: छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी
    2. 26-27 जनवरी: अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी, कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाएं
    3. 28 से 31 जनवरी: मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना


    👉इसे भी पढ़े- गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में कर्तव्य पथ पर धूमधाम की तैयारियां, लेकिन सुरक्षा के सख्त नियम! क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं?


    मौसम विभाग ने पीर-पंचाल रेंज, चिनाब वेली और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और भारी बारिश/बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें, घर से बाहर निकलने से बचें और सतर्क रहें। किसानों को भी इस दौरान खेती-किसानी के काम स्थगित रखने की सलाह दी गई है।

    वी न्यूज 24 की टीम जम्मू-कश्मीर के मौसम पर लगातार नजर रखे हुए है। स्थिति में कोई बदलाव हुआ तो तुरंत अपडेट देंगे।


    धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।

    आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

    आप भी बन सकते हैं हमारे कम्युनिटी रिपोर्टर:
    अगर आपके आस-पास कोई ऐसी खबर, शिकायत या जनहित से जुड़ा मुद्दा है जिस पर सबकी नजर जानी चाहिए, तो हमें तुरंत व्हाट्सएप करें: 9599389900
    हम उसे जांचेंगे और सबसे पहले, बेबाक अंदाज में आप तक पहुंचाएंगे।

    वी न्यूज 24 – सच्ची खबरें, बिना डर के। फॉलो करते रहें और जुड़े रहें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728