दही खाओ इनाम पाओ में धमाल! 3 मिनट में 3 किलो 340 ग्राम दही खाकर रोजी परवीन बनी महिला चैंपियन
📢 We News 24 Digital News/वी न्यूज 24 डिजिटल
फुलवारीशरीफ (पटना)। बिहार की लोकप्रिय परंपरा को जीवंत रखने और स्वस्थ मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा डेयरी) द्वारा आयोजित “दही खाओ इनाम पाओ” प्रतियोगिता में इस बार भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तीन मिनट की इस अनोखी स्पर्धा में पुरुष वर्ग में पटना के कुलकुल कुमार ने 3 किलो 105 ग्राम दही खाकर पहला पुरस्कार जीता, जबकि महिला वर्ग में अनीसाबाद की रोजी परवीन ने 3 किलो 340 ग्राम दही खाकर बाजी मार ली।
ठंड के मौसम के बावजूद सैकड़ों की संख्या में लोग पटना डेयरी प्रोजेक्ट, फुलवारीशरीफ परिसर में जमा हो गए और विजेताओं को जोरदार हौसला-अफजाई दी। यह प्रतियोगिता वर्ष 2011 से लगातार आयोजित की जा रही है और 2026 में भी इसमें बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मोदीनगर में खौफनाक वारदात! पति ने अंडा करी बनाने से मना किया तो पत्नी ने दांतों से काट दी जीभ...
पुरुष वर्ग के टॉप विजेता:
- प्रथम: कुलकुल कुमार (पटना) – 3 किलो 105 ग्राम
- द्वितीय: अनिल कुमार (सदीशोपुर, पटना) – 3 किलो 75 ग्राम
- तृतीय: अजीत कुमार (संपतचक, पटना) – 2 किलो 925 ग्राम
महिला वर्ग के टॉप विजेता:
- प्रथम: रोजी परवीन (अलीनगर, अनीसाबाद, पटना) – 3 किलो 340 ग्राम
- द्वितीय: सुनीता देवी (बाजार समिति, पटना) – 3 किलो 325 ग्राम
- तृतीय: ज्योत्सना कुमारी (कंकड़बाग, पटना) – 3 किलो 305 ग्राम
वरिष्ठ नागरिक पुरुष वर्ग:
- प्रथम: हरेन्द्र राय (दानापुर, पटना) – 3 किलो 550 ग्राम
- द्वितीय: प्रणय शंकर कांत (जहानाबाद) – 2 किलो 885 ग्राम
- तृतीय: मो. खुर्शीद आलम (बिरला कॉलोनी, पटना) – 2 किलो 875 ग्राम
👉इसे भी पढ़े-12 हजार फिट पर कौन पहुंचा रहा था आतंकी को राशन-कंबल-गैस सिलेंडर ?ड्रोन, हेलीकॉप्टर तलाश जारी
वरिष्ठ नागरिक महिला वर्ग:
- प्रथम: मधु देवी (राजीव नगर, पटना) – 2 किलो 450 ग्राम
- द्वितीय: विभा देवी (राजेन्द्र नगर, पटना) – 1 किलो 455 ग्राम
- तृतीय: आशा देवी (अनिसाबाद, पटना) – 1 किलो 54 ग्राम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटना डेयरी प्रोजेक्ट के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा, “सुधा डेयरी की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं का पूरा भरोसा है। दूध संग्रह से पैकेजिंग तक हर कदम पर शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है, जो सीधे लोगों के स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाता है।”
प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 15 सालों से लगातार हो रही है। वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का मकसद ग्रामीण पशुपालकों को मजबूत बनाना और उन्हें समृद्ध करना है। सभी विजेताओं को संघ के अध्यक्ष संजय कुमार, प्रबंध निदेशक रूपेश राज, निदेशक मंडल सदस्य बासुकीनाथ सिंह और कामता यादव ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस मौके पर पटना डेयरी प्रोजेक्ट के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
वी न्यूज 24 से संवाददाता कलीम की रिपोर्ट।
धन्यवाद! हमें खुशी है कि आपने वी न्यूज 24 की खबरें पढ़ीं।
आपके विचार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं! अगर आपको हमारी रिपोर्टिंग पसंद आई, या कोई सुझाव हो, तो नीचे कमेंट जरूर करें — आपकी राय हमें और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद